• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वास्थ्य टीम के हत्थे चढ़ा झोलाछाप डॉक्टर, 125 रूपए में लगा रहा था कोरोना टीका

Writer D by Writer D
20/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
Covid vaccines

Covid vaccines

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक क्लीनिक में छापेमारी की। यहां से टीम ने एक झोलाछाप को पकड़ा जो लोगों को कोविड का टीका लगा रहा था। मौके पर वह कार्ड भी बरामद किया, जिन्हें वैक्सीनेशन के बाद लोगों को दिया जाता है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कराया गया है।

यह पूरा मामला जनपद के जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित गोछौरा गांव से जुड़ा हुआ है, जहां सीएचसी सतरिख के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार जायसवाल को यह जानकारी मिली थी कि गोछौरा गांव की क्लीनिक में एक झोलाछाप विजेंद्र कुमार लोगों का इलाज करता है। वो यहां पर लोगों को काेरोना वैक्सीन का टीका भी लगा रहा है।

इसके बाद सीएचसी अधीक्षक ने टीम के साथ गांव में जाकर जांच की और पुष्टि होने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने सीएचसी अधीक्षक और पुलिस बल की मौजूदगी में क्लीनिक में छापा मारा। झोलाछाप विजेंद्र कुमार को टीम ने पकड़ लिया और क्लीनिक में जांच के दौरान कोरोना का टीका लगाने के बाद मरीज को दिए जाने वाले नाम पते सहित कई कार्ड, कोविडशील्ड की खाली वॉयल मिले। पूछताछ में झोलाछाप ने लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने की बात स्वीकारी है। वह प्रति टीका 125 रुपये वसूल कर रहा था। अधिकारियों ने झोलाछाप को जैदपुर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर मुकदमा दर्ज कराया है।

पांच शेरों की इस घाटी से खौफ खाता है तालिबान, जानिए अफगान के इस प्रांत की खासियत

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील जायसवाल ने बताया कि पूछताछ में उसने यह बताया कि यह टीका उसे लखनऊ निवासी संदीप लाकर देता था। अब संदीप के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि एक झोलाछाप द्वारा 125 रुपये लेकर कोरोना का टीका लगाने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags: barabanki newsCorona vaccinecrime news
Previous Post

इस देशों में बैन हुई अक्षय कुमार की ‘बेलबॉटम’, जानें पूरा मामला

Next Post

कल होगा मिशन शक्ति 3.0 का आगाज, सीएम योगी महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

12/09/2026
Next Post
mission shakti 3.0

कल होगा मिशन शक्ति 3.0 का आगाज, सीएम योगी महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात

यह भी पढ़ें

deal

मात्र 73 रुपये में बिकी इस उद्योगपति की 2 अरब डॉलर की कंपनी

19/12/2020
BSP

UP Chunav 2022: बसपा ने जारी की 53 उम्मीदवारों की सूची

28/01/2022
Apps

फटाफट डिलीट कर दें ये ऐप्स, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

08/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version