• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15 हजार फीट ऊंचाई पर शहीद हुआ मेरठ का लाल, अंतिम विदाई के लिए उमड़ा सैलाब

Writer D by Writer D
30/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
Captain Shreyansh Kashyap

Captain Shreyansh Kashyap

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरी सिक्किम में 15 हजार फीट ऊंची चोटी पर ड्यूटी करते हुए मेरठ के लाल कैप्टन श्रेयांश कश्यप शहीद हो गए। ड्यूटी के दौरान कैप्टन की ह्दय गति रुकने से मृत्यु हो गई। रविवार को मटौर गांव में ही गमगीन माहौल में शहीद को अंतिम विदाई दी गई। शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

मटौर गांव में स्थित पावर ग्रिड काॅलोनी निवासी शिव गोविंद सिंह पावर ग्रिड में तैनात है। वह इस समय अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। उनका बेटा कैप्टन श्रेयांस कश्यप इस समय सेना की 27 माउंटेन डिवीजन के साथ उत्तरी सिक्किम के योंग्दी में तैनात था। वह 15 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनात थे।

27 मई को ड्यूटी के दौरान कैप्टन श्रेयांश कश्यप के सीने में दर्द होने पर उन्हें छंगथांग स्थित 327 फील्ड अस्पताल में ले जाया गया। 28 मई की रात को कैप्टन श्रेयांश ने अंतिम सांस ली। शनिवार की देर रात स्वर्गीय कैप्टन श्रेयांश के पिता सिक्किम से उनका पार्थिव शरीर लेकर मेरठ आ गए।

आज के दौर में मास्क ही जीवन का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : सिद्धार्थ नाथ

रविवार को मटौर गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। शव यात्रा में शामिल लोग भारत माता के जयकारे लगा रहे थे।

शहीद के परिवार में पिता शिव गोविंद सिंह, माता सीमा सिंह, बहन सृष्टि और भाई शिवांश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कैप्टन श्रेयांश बहुत ही मिलनसार और अच्छे स्वभाव के थे।

Tags: Captain Shreyansh Kashyapup news
Previous Post

आज के दौर में मास्क ही जीवन का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : सिद्धार्थ नाथ

Next Post

फिर बिगड़ी सपा सांसद आजम खान की तबियत, चेस्ट में आई दिक्कत

Writer D

Writer D

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post
azam khan

फिर बिगड़ी सपा सांसद आजम खान की तबियत, चेस्ट में आई दिक्कत

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी से मिले एचडीएफसी बैंक के प्रमुख

21/01/2023
CM Dhami

CM धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया जन संवाद

25/05/2026
मिशन शक्ति

मिशन शक्ति : अश्लील कॉल कर 23 महिलाओं एवं लड़कियों को प्रताड़ित करने वाला गिरफ्तार

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version