• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साकार हो रहा रामराज्य का संकल्प: योगी

Writer D by Writer D
13/01/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

The resolution of Ramrajya is coming true: CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज गोरखपुर में कहा कि भगवान श्रीराम और निषादराज गुह्य की अभिन्न मित्रता हमारी विरासत है और इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार रामराज्य के संकल्प को साकार कर रही है। सबके साथ न्याय और सबकी समुचित भागीदारी चहुंओर दिख रही है।आज कोई भी किसी गरीब का शोषण और उसके साथ अन्याय नहीं कर सकता है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने शुक्रवार को निषाद पार्टी के संकल्प दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि सबके साथ न्याय और सबकी समुचित भागीदारी चहुंओर दिख रही है और आज कोई भी किसी गरीब का शोषण और उसके साथ अन्याय नहीं कर सकता है।

उन्होंने सभी लोगों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछली सरकारों में निषाद के नौजवानों को गोली मिलती थी पर इस सरकार में आपका संकल्प पूरा हो रहा है और सभी को अधिकार, सम्मान व सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को रवाना किया है, इससे पर्यटन और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी और गंगा पुत्र निषादों को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि श्रृंगवेरपुर में श्रीराम और निषादराज की गले लगी प्रतिमा को बनाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इसी क्रम में 2023 में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका होगा और यह राष्ट्र मंदिर होगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि निषाद समाज के लिए आरक्षण के मुद्दे पर सरकार सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है। संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता। निषाद पार्टी ने 10 साल पहले जो संकल्प लिया थाए उसे पूर्ण करने की कार्यवाई अंतिम चरण में चल रही है।

उन्होंने कहा कि दुनिया जब आगे बढ़ रही हैए समाज के हर तबके को आगे बढ़ने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ आंतरिक मोर्चे पर बल्कि वैश्विक मोर्चे पर भी भारत की धाक जम रही है। उनके नेतृत्व में देश को दुनिया के बीस सबसे सशक्त देशों के समूह जी.30 की अगुवाई का अवसर मिला है।

निषादों की समृद्धि के लिए मत्स्य सम्पदा योजना

मुख्यमंत्री कहा कि निषादों की समृद्धि के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने मत्स्य सम्पदा योजना की सौगात दी है। मनरेगा के कन्वर्जन के माध्यम से तालाबों का निर्माण हो रहा है। निषादराज बोट सब्सिडी योजना भी आने जा रही है। वाराणसी में 1600 नावों को सीएनजी से जोड़कर उन्हें किट उपलब्ध कराई जा रही है। निषादों को बोट योजना पर सब्सिडी उपलब्ध कराने के लिये बजट की व्यवस्था कराई गई है।

इस अवसर पर संकल्प दिवस समारोह में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को चुनाव हारने के बाद निषादों की याद आ रही है। निषाद समाज के लोगों को अपने हक हकूक के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने के लिए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं और उनके समक्ष यह मामला आते ही उन्होंने तत्काल रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया को पत्र भी लिखा।

देश में पहली बार जेल बंदियों को मिलेगा लोन, इस राज्य शुरू की योजना

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि काशी में रिवर क्रूज को लेकर विपक्षी दलों ने निषाद समाज का हक मारे जाने का दुष्प्रचार शुरू किया है। सच्चाई यह है कि इससे सर्वाधिक रोजगार का लाभ निषाद समाज के लोगों को ही मिलेगा।

इस मौके पर संतकबीरनगर के सांसद प्रवीण निषाद समेत निषाद पार्टी के विधायकगण, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

देश में पहली बार जेल बंदियों को मिलेगा लोन, इस राज्य शुरू की योजना

Next Post

यूपी की इस दिग्गज यूनिवर्सिटी ने 40 B.Tech स्टूडेंट्स को किया सस्पेंड

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कर संग्रह बढ़ाने के साथ ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा, सम्मान और त्वरित समाधान: मुख्यमंत्री

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

ग्राम प्रधानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा! चुनाव होने तक बने रहेंगे प्रशासक

25/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की सेवा ही मेरा सर्वोपरि धर्म, नेता नहीं बल्कि बेटा, भाई और मित्र बनकर करता हूँ मदद: उप मुख्यमंत्री

25/05/2026
Next Post
MMM Technical University

यूपी की इस दिग्गज यूनिवर्सिटी ने 40 B.Tech स्टूडेंट्स को किया सस्पेंड

यह भी पढ़ें

प्रदेश में अब तक 86 लाख से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज प्राप्त कर चुके : योगी

11/08/2021

डीजल की कीमतों में नहीं थम रहा उछाल, जानें आज का क्या है रेट

26/07/2020
'Panga Girl' gave many wishes to the new bride, said

‘पंगा गर्ल’ ने दी नई नवेली दुल्हन को ढेर सारी शुभकामनाऐं, बोलीं

06/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version