• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दोगुनी रफ्तार से फैल रहा है डेंगू का खतरनाक स्ट्रेन, ऐसे करें बचाव

Writer D by Writer D
04/08/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Dengue

Dengue

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बीत कई हफ्तों से लगातार हो रही बारिश ने इस बार डेंगू (Dengue) का खतरा बढ़ा दिया है। समय से पहले की इस बीमारी के मामले दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगे हैं। दिल्ली सरकार ने भी माना है कि इस बार डेंगू के मामले काफी पहले आ गए हैं और तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में डेंगू (Dengue) का सबसे खतरनाक स्ट्रेन (डी-2) फैला हुआ है। 20 में से 19 मरीज इसी से संक्रमित हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों में 5 फीसदी बेड डेंगू मरीजों के लिए रिजर्व रखने का आदेश दिया है।मरीजों की जांच रिपोर्ट भी जल्द से जल्द मंगवाने के आदेश दिए हैं, ताकि समय पर डेंगू की पहचान हो सके। डेंगू मरीजों के लिए वार्ड भी अलग होंगे। हालांकि अभी इस बीमारी से स्थिति सामान्य है, लेकिन आने वाले दिनों में केस बढ़ने की आशंका है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार कई हफ्तों से लगातार बारिश हो रही है। जगह-जगह जलभराव हो रहा है। इससे डेंगू के मच्छरों को पनपने का मौका मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में डेंगू के मामले बढ़ सकते हैं। चिंता की बात यह है कि ये बीमारी जानलेवा भी बन जाती है। डेंगू (Dengue) के कारण शरीर में प्लेटलेट्स का लेवल तेजी से गिरने लगता है। 20 हजार से कम प्लेटलेट्स होने पर मरीज की जान जोखिम में पड़ जाती है।

दिल्ली में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजय कुमार बताते है कि इस बार दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बाढ़ आई है। ऐसे में जलभराव हो रखा है। इस वजह से डेंगू के मच्छरों को ब्रीडिंग के लिए अनुकूल माहौल मिल रहा है। कई इलाके ऐसे हैं जहां हफ्तों से पानी भरा हुआ है। इन इलाकों में डेंगू का सबसे ज्यादा खतरा है। चूंकि इस बार डी-2 स्ट्रेन भी ज्यादा मिल रहा है, तो इस बीमारी का रिस्क पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है।

डेंगू का कहर हैं जारी, मच्छर भगाने के लिए आजमाए ये घरेलू तरीके

डॉ. अजय के मुताबिक, डेंगू को एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या मानते हुए इसकी रोकथाम करने होगी। अगर ये बीमारी तेजी से फैलने लगी तो काफी घातक हो सकती है। डेंगू के कारण शॉक सिंड्रोम और हेमरेजिक फीवर हो जाता है। इनसे जान जाने का खतरा रहता है। किसी भी उम्र के मरीज को यह परेशानी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि डेंगू के लक्षणों की समय पर पहचान की जाए और जल्द से जल्द टेस्ट कराकर मरीज को इलाज मिले। लोगों के लिए भी जरूरी है कि वह इस बीमारी से अपना बचाव करें।

इन बातों का रखें ध्यान

>> दो दिन से बुखार है तो डेंगू (Dengue) की जांच करा लें

>> बुखार के साथ अगर उल्टी-दस्त व मांसपेशियों में दर्द है तो तुरंत अस्पताल जाएं।

>> अपने शरीर को हाइड्रेट रखें

>> पूरी बाजू के कपड़े पहनें

>> घर के आसपास सफाई रखें

>> पानी जमा न होने दें

>> रात को मच्छरदानी में सोएं

Tags: delhi newsdengueDengue cases in delhidengue curedengue precautionsdengue symptomsNational news
Previous Post

भारी बारिश से गौरीकुंड में लैंडस्लाइड, 13 लोगों के लापता होने की सूचना, रेस्क्यू जारी

Next Post

300 साल पुरानी हवेली गिरी, बच्ची समेत दो की मौत; एक दर्जन से ज्यादा लोग दबे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Next Post
Roof Collapse

300 साल पुरानी हवेली गिरी, बच्ची समेत दो की मौत; एक दर्जन से ज्यादा लोग दबे

यह भी पढ़ें

Yogini Ekadashi

योगिनी एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त एवं विधि

12/06/2025
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने गाय – धर्म और विज्ञान नामक पुस्तक का किया विमोचन

09/12/2024
Shri krishna janmbhumi

मथुरा : श्रीकृष्ण विराजमान पहुंचा कोर्ट, जन्मभूमि से शाही मस्जिद हटाने की मांग

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version