Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमहाथरस

प्राचीन मंदिर में पड़ी डकैती का खुलासा, अष्टधातु की मूर्तियां बरामद

उत्तर प्रदेश की हाथरस जिला पुलिस ने सिकन्द्राराऊ क्षेत्र में पड़ी डकैती का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन बेश कीमती मूर्तियां बरामद की।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि सिकन्द्राराऊ पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुपये से कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्र से पुलिस ने चार बदमाशों प्रमोद, आशिक उर्फ गुल्ला,दीपू और जावेद को गिरफ्तार कर डकैती की घटना का खुलासा किया ।

गेहूं क्रय केंद्रों पर बिचौलियों व दलालों का बोलबाला : लल्लू

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे/निशादेही से लूटी गयी तीन अष्टधातु की मूर्तियाें के अलावा दो तमंचे और कुछ कारतूस बरामद किए गये ।

उन्होंने बताया कि सिकन्द्राराऊ इलाके में स्थित मन्दिर से बदमाशों ने पिछले दिनों डकैती डाली थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button