• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पगार न देने से नाराज खलासी ने चालक को उतारा था मौत के घाट

Writer D by Writer D
12/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। पिछले छह फरवरी को ट्रक चालक की हत्या (Murder) के मामले की गुत्थी पुलिस ने शनिवार को सुलझा ली है। हत्यारोपित उसी का साथी खलासी निकला है। हत्या के पीछे आरोपित ने पुलिस को काम करने के एवज में पैसे न देने की बात कही है। पुलिस ने चालक की हत्या में प्रयुक्त लोहे के रॉड और मोबाइल भी बरामद किया है।

मौदहा कस्बे के बड़े चौराहे गल्ला मंडी गेट के निकट से ट्रक लेकर आए सुमेरपुर कस्बा निवासी चालक सुरेंद्र वर्मा ने पिछले छह फरवरी को अपनी पत्नी श्यामपती से फोन पर बात की। इसके बाद वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। इस मामले में मृतक के भाई अमर वर्मा ने कस्बा निवासी सत्यम यादव के विरुद्ध धमकी देने का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सत्यम यादव पर गाली गलौज और अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन घटना के दो दिन बाद चालक का शव जनपद कानपुर के सजेती थानाक्षेत्र में नून नदी के निकट मिला था।

पुलिस ने जांच की और पांच दिन के अंदर हत्याकांड के मुख्य आरोपित ट्रक के खलासी विपिन यादव निवासी कबरई जिला महोबा को कबरई बांदा तिराहे से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित के पास से 20 हजार रुपये नगदी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दो मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड बरामद की है।

पकड़े गए आरोपित ने पुलिस को बताया कि साथ में काम करते रहने के बाद पिछले कई महीने की पगार चालक नहीं दे रहा था। जिसके चलते उसने हत्या (Murder) की है। उधर मृतक के भाई रज्जन वर्मा ने पुलिस पर मुख्य आरोपी ट्रक मालिक को बचाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया सत्यम ने खलासी विपिन के साथ मिलकर हत्या की है, लेकिन सत्यम बड़ा आदमी होने से पुलिस उसे बचा रही है।

Tags: Hamirpur news
Previous Post

2.20 करोड़ की हेरोइन जब्त, महिला समेत 10 तस्कर गिरफ्तार

Next Post

अपहरण और दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
arrested

अपहरण और दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मिली लाश

14/03/2022
डीएम को हटाने की मांग

हाथरस केस : पीड़िता के भाई ने की डीएम को हटाने की मांग

04/10/2020
murder

पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

12/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version