• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना की दूसरी लहर को तुरंत रोकना होगा, न बरतें लापरवाही : पीएम मोदी

Desk by Desk
17/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के देश में एक बार फिर बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है। कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना के प्रसार को रोकेने के लिए लागू बचाव संबंधी नियमों को सख्ती से लागू करने, आरटी-पीसीआर और ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगाने जैसे सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को तत्काल रोकना होगा।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष मंत्री के व्यवहार से क्षुब्ध होकर कार्यवाही की स्थगित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा कि दुनिया में कई कोरोना प्रभावित देश ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना की कई लहर का सामना करना पड़ा। हमारे देश में भी कई राज्य ऐसे हैं, जिनमें अचानक से कोरोना संक्रमण में वृद्धि देखने को मिली है। पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और पंजाब जैसे कई राज्यों में संक्रमण की दर लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कोरोना की इस लहर को यहीं नहीं रोका गया, तो देशव्यापी असर देखने को मिल सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए ‘टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट’ को लेकर हमें पिछले साल जैसी ही गंभीरता दिखानी होगी। कोरोना संक्रमित व्यक्ति बेहद कम समय में ट्रैक करना और आरटी-पीसीआर जांच दर 70 प्रतिशत से ऊपर रखना बहुत अहम है। पीएम ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में हम आज जहां तक पहुंचे हैं, उससे आया आत्मविश्वास, लापरवाही में नहीं बदलना चाहिए। हमें जनता को पैनिक मोड में भी नहीं लाना है और परेशानी से मुक्ति भी दिलानी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें छोटे शहरों में टेस्टिंग को बढ़ाना होगा। हमें छोटे शहरों में “रेफरल सिस्टम” और “एम्बुलेंस नेटवर्क” के ऊपर विशेष ध्यान देना होगा ताकि कोरोना वायरस गांव तक अपने पैर न पसार पाए। अगर कोरोना वायरस गांवों तक पहुंच गया, तो मुश्किल खड़ी हो जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि देश में वैक्सीनेशन की गति लगातार बढ़ रही है। पीएम ने कहा कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में वैक्सीन वेस्ट का आंकड़ा दस प्रतिशत तक पहुंचा है, ये बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। देश में हम करीब 30 लाख वैक्सीन रोज लगा पाए हैं, ऐसे में इसी रफ्तार को आगे बढ़ाना होगा। इसके लिए हमें वैक्सीन वेस्टेज को रोकना होगा, इसके लिए राज्यों को थोड़ी सख्ती बरतने की जरूरत है।

Tags: Coronaviruscovid 19 meetingCOVID-19India News in HindiLatest India News Updatesnarendra modinarendra modi news in hindipm modipm modi covid speechpm modi on vaccine distributionPM modi speechVaccinationvaccineकोरोना पर बैठककोविड पर बैठकनरेंद्र मोदीपीएम मोदीप्रधानमंत्री मोदी
Previous Post

बिहार विधानसभा अध्यक्ष मंत्री के व्यवहार से क्षुब्ध होकर कार्यवाही की स्थगित

Next Post

मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद

Desk

Desk

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
Rainbow trout fish
राष्ट्रीय

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, राज्य बनने के बाद पहली बार 5 मीट्रिक टन ट्राउट का निर्यात

26/06/2026
Next Post
मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त

मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद

यह भी पढ़ें

car trampled

तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रौंदा, दो की मौत

07/09/2022
CM Dhami

मोदी ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है: सीएम धामी

13/03/2024
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

हाथ पैर बांधे मिली कक्षा नौ की छात्रा, शरीर पर गम्भीर चोट के निशान

12/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version