• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुरुआती तेजी के बाद लुढ़का शेयर बाजार, बाजार में बढ़ा बिकवाली का दबाव

Writer D by Writer D
13/04/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आया। हालांकि शुरुआती तेजी के बाद अगले 1 घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स (Snsex) और निफ्टी (Nifty) दोनों सूचकांक बिकवाली के दबाव में फंस कर तेजी से गिरते हुए लाल निशान में पहुंच गए। बाजार पर अभी भी लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जिसके कारण खरीदारों की ओर से हो रही लिवाली का भी इन सूचकांकों पर कोई खास असर होता नजर नहीं आ रहा है। खरीद-बिक्री के बीच बाजार फिलहाल फ्लैट कारोबार करता हुआ दिख रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज 334.37 अंक की मजबूती के साथ 58,910.74 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारों ने तेज लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 427.45 अंक की तेजी के साथ 59 हजार अंक का दायरा पार करके 59,003.82 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स भी फिसला

शेयर बाजार में आई इस शुरुआती तेजी के बाद मंदड़ियों ने मुनाफावसूली के चक्कर में तेज बिकवाली शुरू कर दी, जिसके कारण सेंसेक्स लगातार गिरता चला गया। बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली करके सेंसेक्स को सहारा देने की कोशिश भी की, लेकिन मुनाफावसूली के चक्कर में हो रही बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि ये सूचकांक लगातार नीचे की ओर फिसलता गया। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स सिर्फ 30.19 अंक की मजबूती के साथ 58,606.56 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

जलियांवाला बाग हत्याकांड ब्रिटिश शासन की क्रूरता का प्रतीक

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 69.60 अंक की मजबूती के साथ 17,599.90 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में हुई खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी में भी पहले 15 मिनट तक तेज उछाल की स्थिति बनी, जिससे ये सूचकांक 133.35 अंक की तेजी दिखाते हुए 17,663.65 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

बाजार में आई इस तेजी के बाद मंदड़ियों ने मुनाफावसूली के चक्कर में चौतरफा बिकवाली शुरू कर दी, जिसके कारण निफ्टी लगातार लुढ़कता चला गया। बीच-बीच में बाजार में हो रही खरीदारी से निफ्टी में मामूली सुधार होता हुआ भी नजर आया, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि ये सूचकांक संभल नहीं सका। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार पूरा होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी सिर्फ 20.80 अंक की बढ़त के साथ 17,551.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

तेज रफ्तार कार ने 7 को रौंदा, एक की मौत

मिलेजुले ग्लोबल संकतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 267.36 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,843.73 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 83.40 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,613.70 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 388.20 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 58,576.37 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 144.65 अंक यानी 0.82 प्रतिशत का गोता लगाकर 17,530.30 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

तेज रफ्तार कार ने 7 को रौंदा, एक की मौत

Next Post

योगी सरकार ने सरकारी वकीलों पर कसा शिकंजा, अपर महाधिवक्ता को हटाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Gold
Business

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव स्थिर

09/09/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

09/09/2026
Swiggy Instamart store sealed.
Business

इस शहर में Swiggy Instamart स्टोर हुआ सील, जानें क्यों हुई कार्रवाई

08/09/2026
Next Post

योगी सरकार ने सरकारी वकीलों पर कसा शिकंजा, अपर महाधिवक्ता को हटाया

यह भी पढ़ें

panchayat election in bikru

IPS की निगरानी में सकुशल सम्पन्न हुआ ‘बिकरु’ का चुनाव, ADG ने बढ़ाया वोटर्स का मनोबल

15/04/2021
Deepika Padukone

बेबी बंप के साथ दीपिका पादुकोण ने करवाया फोटोशूट, प्रेग्नेंसी ग्लो देख फैंस हुए दीवाने

24/05/2024
murder

सभासद की नौकरानी की हत्या के आरोप में ट्यूशन टीचर गिरफ्तार

21/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version