• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

Writer D by Writer D
29/03/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आज लगातार दूसरे दिन मजबूती का रुख नजर आ रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 44 शेयर खरीदारी के सपोर्ट से हरे निशान में हैं। अभी तक के कारोबार में अरबिंदो फार्मास्यूटिकल्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और टाटा पावर के शेयरों पर निवेशकों ने सबसे अधिक दांव लगाया है। शुरुआती कारोबार में लार्ज कैप इंडेक्स के शेयरों में भी तेजी का रुख नजर आ रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से आज 221.27 अंक की मजबूती के साथ 57,814.76 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार शुरू होते ही मंदड़ियों ने बाजार पर हावी होने की कोशिश की, जिसके कारण सेंसेक्स गिरकर 57,726.28 अंक के स्तर पर आ गया। लेकिन अगले 5 मिनट में ही खरीदारों ने सेंसेक्स को लिवाली के बल पर 57,910.71 अंक के स्तर तक उछाल दिया। लेकिन उसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, 411 अंक तक गिरा सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में लगातार खरीद बिक्री का दौर जारी है। कभी बिकवालों का जोर बन रहा है, तो कभी लिवाली तेज हो रही है। जिसके कारण सेंसेक्स की गति भी लगातार ऊपर नीचे हो रही है। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे सेंसेक्स 167.57 अंक की मजबूती के साथ 57,761.06 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज पॉजिटिव ग्लोबल मूड का सपोर्ट लेते हुए 75.20 अंक की तेजी के साथ 17,297.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी में भी लगातार खरीद और बिक्री का दबाव बना हुआ है, जिसके कारण ये सूचकांक कभी ऊपर, तो कभी नीचे का रुख दिखा रहा है।

उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में भी आई तेजी

अभी तक के कारोबार में निफ्टी 17,260.85 अंक के स्तर तक नीचे जा चुका है, जबकि खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक ने 17,322.25 अंक तक का उच्च स्तर हासिल किया है। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे निफ्टी 51.30 अंक की मजबूती के साथ 17273.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग सेशन में भी भारतीय बाजार ने आज तेजी का रुख ही दिखाया था। बीएसई का सेंसेक्स 221.27 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57,814.76 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 75 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,297 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 231.29 अंक की मजबूती के साथ 57,593.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 69 अंक की बढ़त के साथ 17,222 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic shareniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market update
Previous Post

दिल्ली में पेट्रोल 100 के पार, जानें अपने शहर के रेट

Next Post

भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Gold
Business

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव स्थिर

09/09/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

09/09/2026
Swiggy Instamart store sealed.
Business

इस शहर में Swiggy Instamart स्टोर हुआ सील, जानें क्यों हुई कार्रवाई

08/09/2026
Next Post
CM Yogi

भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, CM योगी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

उपराष्ट्रपति नायडू ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, स्वर्णिम गर्भगृह देख हुए अभिभूत

16/04/2022
(smartphone)

Lava का नया स्मार्टफोन मात्र 6,599 रुपये, जाइए क्या है फीचर्स

04/03/2022
Narmadeshwar Shivling

अब लंदन में गूंजेगा बम-बम भोले, काशी से जाएगा 25 किलो का नर्मदेश्वर शिवलिंग

25/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version