• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार ने बनाया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड, सेंसेक्स 80 हजार पार

Writer D by Writer D
03/07/2024
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने आज फिर ओपनिंग के साथ ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स (Sensex) आज पहली बार 80 हजार अंक के ऊपर खुला। इसी तरह निफ्टी भी पहली बार 24,300 अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा। हालांकि बीच में मामूली बिकवाली होने की वजह से इन दोनों सूचकांकों को झटका भी लगता रहा। बावजूद इसके शेयर बाजार लगातार हरे निशान में बना हुआ है। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.61 प्रतिशत और निफ्टी 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा और ब्रिटानिया के शेयर 2.96 प्रतिशत से लेकर 1.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी के शेयर 1.06 प्रतिशत से लेकर 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,243 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,507 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 736 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 9 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 572.32 अंक उछलकर पहली बार 80 हजार अंक के स्तर को पार करते हुए 80,013.17 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक अगले आधे घंटे में ही उछल कर ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड 80,074.30 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली होने की वजह से इस सूचकांक में थोड़ी गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 487.54 अंक की मजबूती के साथ 79,928.99 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 167.90 अंक की बढ़त के साथ 24,291.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने की वजह से इस सूचकांक में भी तेजी आ गई, जिसके कारण सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक करीब 85 अंक उछल कर मजबूती के नए शिखर 24,307.25 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली होने की वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट भी नजर आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 143.10 अंक की मजबूती के साथ 24,266.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 34.74 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,441.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 18.10 अंक यानी 0.07 प्रतिशत फिसल कर 24,123.85 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness news in hindiniftysensexSensex opening bellshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

गुप्त नवरात्रि पर करें यह अचूक उपाय, दूर हो जाएगी धन की कमी

Next Post

सरयू नदी में बिहार के डिप्टी सीएम ने लगाई डुबकी, रामलला को समर्पित की अपनी पगड़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Parth Jindal appointed as the new Chairman of JSW MG Motor India.
Business

JSW MG Motor India के नए चेयरमैन बने पार्थ जिंदल

31/08/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
Next Post
Samrat Chaudhary

सरयू नदी में बिहार के डिप्टी सीएम ने लगाई डुबकी, रामलला को समर्पित की अपनी पगड़ी

यह भी पढ़ें

pension

बुढ़ापे में गुजारे को लेकर परेशान हैं तो जानें सरकारी पेंशन योजनाओं के बारे में

23/09/2020
isaac newton

आज है दुनिया को ग्रैविटी से अवगत कराने वाले वैज्ञानिक न्यूटन का जन्मदिन

03/01/2021

पुड्डुचेरी में कोरोना के 15 नए मामलों की पुष्टि, एक की मौत

14/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version