• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 694 अंक तक उछला

Writer D by Writer D
13/05/2022
in Business
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लगातार पांच कारोबारी दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज मामूली मजबूती नजर आ रही है। शेयर बाजार (Share Market)  ने आज 1 प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में ही इसकी मजबूती घटते-घटते 0.5 प्रतिशत के करीब पहुंच गई। इस अवधि में हालांकि बाजार लगातार हरे निशान में ही बना रहा, लेकिन बिकवाली के दबाव के कारण इसकी बढ़त लगातार घटती चली गई।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स (Sensex) ने आज 635.45 अंक की मजबूती के साथ 53,565.74 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 5 मिनट के कारोबार में बाजार में हल्की बिकवाली हुई, लेकिन इसके बाद कुछ देर तक तेज खरीदारी का माहौल बन गया, जिसके कारण शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 694.94 अंक की उछाल के साथ 53,625.25 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

बाजार इस वक्त जोरदार तेजी की ओर बढ़ता दिख रहा था, लेकिन इसी समय चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स तेजी से नीचे की ओर फिसलने लगा। हालांकि बाजार को संभालने के लिए बीच-बीच में खरीदार लिवाली भी करते रहे, लेकिन बिकवाली के दबाव की वजह से इसमें लगातार गिरावट आती गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण सेंसेक्स को ओपनिंग के वक्त मिली बढ़त भी लगातार कम होती गई। बाजार में जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 263.38 अंक की मजबूती के साथ 53,193.69 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार(Share Market) में आई तेजी, सेंसेक्स ने लगाई 570 अंक की छलांग

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 169 अंक की मजबूती के साथ 15,977 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद पहले 15 मिनट के कारोबार में खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी 224.30 अंक की बढ़त की छलांग लगाकर 16,032.30 पहुंच गया। लेकिन इस स्तर पर बिकवालों के एक्टिव हो जाने के कारण बाजार इस मजबूती को संभाल नहीं सका।

बाजार में बिकवाली का दबाव बन जाने कारण निफ्टी की चाल में गिरावट आनी शुरू हो गई। बीच-बीच में बाजार को संभालने के लिए खरीदारी भी होती रही, लेकिन बिकवाली के दबाव की वजह से निफ्टी लगातार नीचे गिरता गया और उसकी शुरुआती बढ़त भी घटती चली गई। लगातार हो रही खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 100.25 अंक की मजबूती के साथ 15,908.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पॉजिटिव ग्लोबल सेंटिमेंट्स के बीच आज घरेलू शेयर बाजार(Share Market) ने प्री ओपनिंग सेशन में भी मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 274.99 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,205.29 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 51.90 अंक की मजबूती के साथ 15,960.15 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 1158.08 अंक यानी 2.14 प्रतिशत गिरकर 52,930.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 359.10 अंक यानी 2.22 प्रतिशत का गोता लगाकर 15,808 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

शेयर बाजार(Share Market) में तेजी के साथ दिन की शुरुआत, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

इस देश में हुई कोरोना से पहली मौत, एक लाख से अधिक लोग आइसोलेट

Next Post

हाउस अरेस्ट हुई महबूबा मुफ़्ती, कश्मीरी पंडितों के समर्थन में जाना चाहती थीं बडगाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 325 अंक चढ़ा

22/05/2026
SBI
Business

कल से लगातार 6 दिनों तक बंद रहेंगा SBI, आज ही निपटा लें जरूरी काम

22/05/2026
Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Share Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 239.47 अंक उछला

21/05/2026
Medical Store Strike
Business

देशभर में कल बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

19/05/2026
Next Post
mehbooba mufti

हाउस अरेस्ट हुई महबूबा मुफ़्ती, कश्मीरी पंडितों के समर्थन में जाना चाहती थीं बडगाम

यह भी पढ़ें

malaika arora

रेड कलर की बनारसी साड़ी में मलाइका अरोड़ा लगीं बेहद खूबसूरत

25/08/2020
Police Encounter

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, कांस्टेबल भी घायल

10/08/2021
Manish Sisodia

बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे मनीष सिसोदिया, इतने घंटे रहेंगे साथ

11/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version