Main Sliderउत्तराखंडराष्ट्रीय

आज से शुरू हुआ ‘फूलों की घाटी’ का दीदार, टूरिस्टों को करना होगा इन शर्तों का पालन

अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व विख्यात उत्तराखंड में मौजूद फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। हालांकि पर्यटकों को कोविड की नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा।

केदारनाथ वाइलड लाइफ डीविजन के डीएफओ ने इसकी जानकारी दी। 1 जुलाई से राज्य में पर्यटक स्थलों को और भी छूट दी गई है।

Valley Of Flowers National Park Open For Tourist After Coronavirus Pandemic  Fulo Ki Ghati Uttarakhand Beautiful Places To Visit Explore Stay - अब फूलों  की घाटी का दीदार कर सकेंगे पर्यटक, जानिए

केदारनाथ वाइलड लाइफ डीविजन के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी अब पर्यटकों के लिए खोल दी गई है।

डीएफओ ने बताया कि इस सीजन में फूलों की 50 से ज्यादा वैरायटी हैं। अमित कंवर ने कहा टूरिस्ट को छूट दी गई है लेकिन उन्हें कोविड की नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा। वहीं पर्यटकों को यहां भी कोविड- नियमों का पालन करना आवश्यक होगा।

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, आइए जाने - GS Junction | DailyHunt

2020 में अगस्त में खोली गई थी वैली

फूलों की घाटी को हर साल जून के पहले हफ्ते में खोला जाता है, लेकिन कोरोना संक्रमण से बनी परिस्थितियों के कारण लॉक डाउन होने से इससे 1 जुलाई से खोला जा रहा है। पिछले साल 2020 में भी संक्रमण के कारण पर्यटकों के लिए घाटी को 15 अगस्त को खोला गया था।

पर्यटन: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

फूलों की घाटी को 982 में यूनेस्को ने राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था। वहीं 29 जुलाई से नैनीताल के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को भी सैलानियों के लिए खोल दिया गया है।

Related Articles

Back to top button