• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस देश में बिगड़े हालात, राष्ट्रपति ने दिए देखते ही गोली मारने के आदेश

Writer D by Writer D
08/01/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलमाटी। कजाखस्तान के हालात हर दिन के साथ बिगड़ते जा रहे हैं, रूस के सैन्य हस्तक्षेप के बावजूद इसे नियंत्रित किया जा सका है। राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने शुक्रवार को हिंसा में शामिल लोगों को बिना चेतावनी के मारने के आदेश सुरक्षाबलों को दिए हैं। राष्ट्रपति ने कहा है कि हिंसा भड़का रहे लोग विदेश में प्रशिक्षित आतंकी हैं, इसलिए उनके साथ किसी तरह की दया नहीं की जाएगी।

लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में शुरू हुई हिंसा में हफ्ते भर में 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। पुलिस ने हिंसा में शामिल करीब चार हजार लोगों को गिरफ्तार किया है।

रूसी कमांडो के उतरने के बावजूद देश के मुख्य शहर अलमाटी में गुरुवार और शुक्रवार के मध्य की पूरी रात हिंसा जारी रही, आगजनी और गोलीबारी होती रही। रूस के नेतृत्व वाले मित्र देशों के संगठन की ओर से 2,500 सैनिक कजाखस्तान भेजे गए हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि 70 से ज्यादा विमान कजाखस्तान सरकार की मदद के लिए लगातार सक्रिय हैं। हिंसा की स्थिति खत्म कर शांति कायम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। राष्ट्रपति टोकायेव ने कड़े रुख का इजहार करते हुए कहा है कि आतंकी हथियार डालकर आत्मसमर्पण करें, नहीं तो सुरक्षा बल उन्हें पूरी तरह से खत्म करने के बाद ही रुकेंगे।

महज पांच दिन के नवजात को हुआ ब्रेन हेमरेज, चार विभाग करेंगे बच्चे का इलाज

टोकायेव ने साफ किया है कि रूसी सैनिक हिंसाग्रस्त इलाकों में सीधी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, वे कजाख बलों का सिर्फ सहयोग कर रहे हैं।

कजाखस्तान न केवल भारत का मित्र देश है बल्कि वहां पर बड़ी संख्या में भारतीय रह भी रहे हैं। नूर सुल्तान में स्थित भारतीय दूतावास हालात पर नजर रखे हुए हैं। हिंसा का दौर अलमाटी, राजधानी नूर सुल्तान और अन्य प्रमुख शहरों में जारी है। लगभग दो करोड़ की आबादी वाले इस पूर्व सोवियत देश में ज्यादातर लोग इन्हीं शहरों में रहते हैं।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस कार्यालय की प्रवक्ता जेन पास्की ने कहा है कि कजाखस्तान में रूसी सेना की तैनाती पर अमेरिका की नजर है।

भयावह हुआ कोरोना, 24 घंटे में 1.41 लाख से अधिक आए नए केस

विदित हो कजाखस्तान तेल और यूरेनियम का प्रमुख उत्पादक देश है। हफ्ते भर से जारी हिंसा के चलते उसका तेल उत्पादन कम हुआ है।

Tags: # world newsinternational NewsPresident Kasim Jomart Tokayev
Previous Post

महज पांच दिन के नवजात को हुआ ब्रेन हेमरेज, चार विभाग करेंगे बच्चे का इलाज

Next Post

सीएम चन्नी के घर कोरोना हमला, पत्नी और बेटा पॉजिटिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post
cm channi

सीएम चन्नी के घर कोरोना हमला, पत्नी और बेटा पॉजिटिव

यह भी पढ़ें

UP Assembly By-election

जनादेश के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी जनता: अखिलेश यादव

27/06/2023

पंजाब : दशहरे में जले पीएम के पुतले, नड्डा ने कहा- घटना शर्मनाक तो है लेकिन अनापेक्षित नहीं

26/10/2020
ayushman bharat

यूपी में आयुष्मान भारत योजना से हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट

28/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version