• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज प्रताप के कहने पर वर्दी में ठुमके लगाना पड़ा भारी, सिपाही पर अब पुलिस ने लिया ये एक्शन

Writer D by Writer D
16/03/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। होली के दिन लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का एक वीडियो वायरल हुआ। होली के दिन उन्होंने वर्दी में खड़े अपने जिस अंगरक्षक सिपाही दीपक को डांस करने के लिए कहा अब उसको पटना पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने हटा दिया है। पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए वर्दी में डांस करने वाले पुलिसकर्मी को तेज प्रताप यादव की सुरक्षा से हटा दिया है। साथ ही बॉडीगार्ड को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय,पटना ने प्रेस रिलीज में कहा, सोशल मीडिया में वायरल विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के कहने पर बॉडीगार्ड दीपक कुमार के डांस और इनके आम स्थान पर वर्दी में डांस करने की बात संज्ञान में आने पर अंगरक्षक सिपाही दीपक कुमार को लाइन हाजिर कर उनकी जगह पर दूसरे सिपाही को अंगरक्षक में प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया गया है।

होली पर वीडियो हुआ था वायरल

होली के मौके पर आरजेडी के नेता तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर होली के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान वर्दी में खड़े अपने अंगरक्षक दीपक का नाम लेते हुए उन्हें डांस करने के लिए कहा। तेज प्रताप यादव ने गाना गया और अपने गाने पर उन्हें डांस करने के लिए कहा। इसी के साथ उन्हें धमकी दी कि अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें सस्पेंड तक करवा देंगे।

तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) ने दी सफाई

इस वीडियो के सामने आने के बाद इस पर विवाद छिड़ गया और बाकी राजनीतिक पार्टियों ने आरजेडी पर हमला करना शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर तेज प्रताप ने भी प्रतिक्रिया की थी। उन्होंने कहा था कि होली के पर्व को बीजेपी और आरएसएस ने नफरत का नया रंग दे दिया। पुलिस वाले भाई हो या कोई विरोधी दल के नेता सबसे भाईचारे और उत्साह के साथ बुरा न मानो होली पर्व मनाने पर भी सियासत करना यही इनका धर्म बन चुका है। देश की जनता जल्द इनको सबक सिखाएगी।

तेज प्रताप के इस वीडियो को लेकर उन पर सियासी हमले हुए। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा था, जैसा बाप वैसा बेटा। पहले, पिता तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में कानून को अपने इशारों पर नचाते थे और बिहार को जंगल राज में बदल देते थे। अब बेटा सत्ता से बाहर होने के बावजूद धमकी और दबाव के माध्यम से कानून और कानून के रक्षकों को अपने इशारों पर नचाने की कोशिश करता है।

Tags: bihar newspatna newsTEJ PRATAP YADAV
Previous Post

नाथूराम गोडसे से बेहतर थे…, अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया औरंगजेब का बखान

Next Post

पाकिस्तान के लिए कहर बना BLA, सेना के काफिले पर हमला, 90 जवानों की मौत का दावा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

जनता देगी सुझाव, सरकार करेगी अमल; हरियाणा में शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’

11/08/2026
Punjab Congress
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी हुई तेज, बाजवा गुट ने राहुल गांधी से मांगा मुलाकात का समय

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Next Post
BLA attacked army convoy

पाकिस्तान के लिए कहर बना BLA, सेना के काफिले पर हमला, 90 जवानों की मौत का दावा

यह भी पढ़ें

Maruti Suzuki

1 लीटर पेट्रोल में 40 किमी दौड़ेगी Maruti की ये कारें, जानें इसकी कीमत और जबरदस्त फीचर्स

12/11/2022
Ambika Chaudhary

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने ली सपा की सदस्यता, बोले- आज का दिन पुनर्जन्म जैसा

28/08/2021
प्लास्टिक फैक्टरी में धमाके से चार की मौत Four killed in a blast in a plastic factory

सीरिया : विस्फोट में 3 बच्चों की मौत, दो अन्य घायल

21/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version