• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 200 अंकों की उछाल

Writer D by Writer D
10/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पॉजिटिव सेंटीमेंट्स के कारण गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी रही। शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। ट्रेडिंग के दौरान शुरुआती मिनटों की कमजोरी के बावजूद शेयर बाजार लगातार हरे निशान में कारोबार कर रहा है। बाजार में सुबह से ही लिवाली का जोर बना हुआ है। बीच बीच में बिकवाली भी हो रही है, लेकिन शेयर बाजार में ओवरऑल मजबूती का ही माहौल बना हुआ है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने 202.26 अंक की उछाल के साथ 52,143.90 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दौर शुरू हो गया, जिसके कारण अगले 10 मिनट में ही सेंसेक्स ओपनिंग लेवल से 185.98 अंक गिरकर 51,957.92 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद तेजड़ियों ने मोर्चा संभाल लिया, जिसके कारण शेयर बाजार में तेजी का माहौल बन गया। फिलहाल खरीद बिक्री के बीच शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 273.76 अंक चढ़कर 52,215.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

क्या मैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मिला हूं? : राकेश टिकैत

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने आज 56.75 अंक की मजबूती के साथ 15,692.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती बिकवाली के कारण निफ्टी में भी गिरावट का रुख बना, लेकिन बाद में खरीदारी तेज होते ही निफ्टी ने भी ऊपर की ओर छलांग लगाना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे निफ्टी 86.80 अंक की  उछाल के साथ 15,722.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में मेटल और आईटी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। इसी तरह फार्मा और रियल्टी सेक्टर में भी लगातार मजबूती नजर आ रही है। वहीं एफएमसीजी सेक्टर दबाव में नजर आ रहा है। आज के कारोबार में लार्ज कैप शेयर में अच्छा कारोबार होता हुआ दिख रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों के प्रदर्शन से शेयर बाजार को काफी सपोर्ट मिल रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर तेजी के साथ कारोबार करते हुए लगातार हरे निशान में बने हुए हैं, जबकि 8 शेयरों में कमजोरी है और वे लाल निशान में गिरकर कारोबार कर रहे हैं।

कपिल सिब्बल का जितिन पर तंज, कहा- समय बताएगा मिलेगा प्रसाद या…

अभी तक के कारोबार में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सन फार्मा, एनटीपीसी और इंफोसिस मजबूती का प्रदर्शन करते हुए शेयर बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स के शेयर अपनी कमजोरी के कारण शेयर बाजार पर दबाव बनाए हुए हैं।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

कपिल सिब्बल का जितिन पर तंज, कहा- समय बताएगा मिलेगा प्रसाद या…

Next Post

यूपी में तीन IAS अफसर व तीन CMO के हुए तबादलें, देखें पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
Main Slider

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान: सीएम योगी

15/05/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम साय की अपील- जरूरत भर ही लें पेट्रोल-डीजल, स्टॉक की कोई कमी नहीं

15/05/2026
Next Post
Transfer

यूपी में तीन IAS अफसर व तीन CMO के हुए तबादलें, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

Atal Residential School

सपनों को मिल रही उड़ान, अटल आवासीय विद्यालय की छात्रा जाएगी इसरो

08/09/2024
शाहनवाज आलम

भाजपा सरकार में सच बोलने वालों को जेल भेजा जा रहा है : शाहनवाज

14/09/2020
Share Market

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

22/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version