• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्या मैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मिला हूं? : राकेश टिकैत

Writer D by Writer D
10/06/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rakesh Tikait

Rakesh Tikait

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद सियासी पारा गर्म है। इस मामले में उठ रहे तमाम सवालों के बीच राकेश टिकैत का जवाब आया है।

टिकैत ने कहा कि मैं सीएम से मिला, पार्टी प्रमुख से नहीं। क्या मैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मिला, जिसके लिए मुझे भारत सरकार की अनुमति लेनी पड़े? क्या सीएम से मिलने के लिए वीजा की जरूरत होती है? हम राज्य की नीतियों को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है और पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, हम उनसे भी मिलेंगे।

राकेश टिकैत ने कहा कि देश में विपक्ष मजबूत रहता तो हम लोगों को बैठने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती। पश्चिम बंगाल तो हिंदुस्तान का ही है न, वहां के लिए क्या वीज़ा लगता है? हम तो सबसे मिलेंगे। उन्‍होंने आगे कहा कि मैं कोई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से थोड़ी मिला हूं। मैं तो जनता द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री से मिला हूं। अब पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री हैं, मैं उनसे भी मिलूंगा। उत्तराखंड में बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं, मैं उनसे भी मिलूंगा।

CM योगी ने आगरा सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर जताया दुख

बता दें कि राकेश टिकैत ने बीते 9 जून को कोलकाता स्थित सचिवालय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। राकेश टिकैत ने इस दौरान किसानों का मुद्दा उठाया।

गौरतलब है कि राकेश टिकैत ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में सभाएं भी की थीं। मुलाकात के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्‍हें आश्वासन दिया कि वह किसान आंदोलन का समर्थन करना जारी रखेंगी। इस आश्वासन के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। पश्चिम बंगाल को आदर्श राज्य के रूप में काम करना चाहिए और किसानों को अधिक लाभ दिया जाना चाहिए। वहीं, मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि उद्योगों को नुकसान हो रहा है और दवाओं पर जीएसटी लगाया जा रहा है। पिछले 7 महीनों से उन्होंने (केंद्र सरकार) किसानों से बात करने की जहमत नहीं उठाई। मेरी मांग है कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं।

Tags: Kisan andolanmamta nanerjeeNational newsRakesh Tikait
Previous Post

आज है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में कब-कहां देगा दिखाई

Next Post

वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने मांगा पति की दीर्घायु का आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

15/07/2026
Next Post

वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने मांगा पति की दीर्घायु का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

Karwa Chauth

पति की लंबी आयु के लिए रखा जाएगा व्रत, जानें करवा चौथ से जुड़ी पौराणिक बातें

19/10/2024
MLA Pooja Pal expelled from SP met CM Yogi

सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी से की मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म

17/08/2025
upsc

DSGMC ने शुरू की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की फ्री कोचिंग

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version