• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

3 साल में 7 करोड़ ग्रामीण परिवारों को पाइप के पानी से जोड़ा गया: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
19/08/2022
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को देशवासियों के साथ ‘हर घर नल जल’ और अन्य क्षेत्रों में प्राप्त सरकार की तीन बड़ी उपलब्धियों साझा करते हुए कहा कि अमृत काल में भारत बड़े लक्ष्यों पर काम कर रहा है और आज इससे जुड़े तीन पड़ाव हमने पार कर लिये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती, लेकिन देश बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। हम सभी ने देश बनाने का रास्ता चुना है, इसलिए देश की वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का लगातार समाधान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने पणजी में ‘हर घर जल उत्सव’ कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर देश के साथ उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि आज देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवार पाइप से स्वच्छ पानी की सुविधा से जुड़ चुके हैं। यह हर घर जल पहुंचाने की सरकार के अभियान की बड़ी सफलता है। उन्होंने बताया कि गोवा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसे हर घर तक जल पहुंचाने का सर्टिफिकेट जारी किया गया है। वहीं दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव भी हर घर जल सर्टिफिकेट पाने वाला पहला केंद्र शासित राज्य बन गया है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि एक उपलब्धि स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी है। अब देश के अलग-अलग राज्यों के एक लाख से ज्यादा गांव ओडीएफ प्लस हो चुके हैं। कुछ साल पहले सभी देशवासियों के प्रयासों से देश खुले में शौच से मुक्त घोषित हुआ था। इसके बाद हमने संकल्प लिया था कि गांवों को ओडीएफ प्लस बनाएंगे। देश ने अब एक अहम माइलस्टोन हासिल किया है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि ‘जल जीवन मिशन’ की सफलता चार मजबूत स्तंभों पर टिकी है। पहला है- जनभागीदारी, साझेदारी, राजनीतिक इच्छाशक्ति और संसाधनों का बेहतर और पूर्ण इस्तेमाल। उन्होंने कहा कि सिर्फ 3 साल के भीतर ‘जल जीवन मिशन’ के तहत 7 करोड ग्रामीण परिवारों को पाइप के पानी से जोड़ा गया है। यह सामान्य उपलब्धि नहीं है। आजादी के 7 दशकों में देश सिर्फ तीन करोड़ ग्रामीण परिवारों तक की पाइप से जल की सुविधा उपलब्ध करा पाया था।

सीएम योगी ने बलिया को दी मेडिकल कॉलेज व स्मारक की सौगात

उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के बाद हमने अलग जल शक्ति मंत्रालय बनाया। इस अभियान पर 3 लाख 60 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 100 साल की सबसे बड़ी महामारी की वजह से रुकावटें आईं, लेकिन इसके बावजूद इस अभियान की गति कम नहीं हुई। 7 दशकों में जितना काम हुआ था, उससे 2 गुने से ज्यादा काम देश ने 3 साल में करके दिखाया है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि आज दुनिया की बड़ी-बड़ी संस्थाएं कह रही हैं कि 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौती ‘जल सुरक्षा’ की होगी। पानी का अभाव विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में भी अवरोध बन सकता है। इस बड़ी चुनौती से निपटने के लिए सेवाभाव, कर्तव्यभाव से 24 घंटे काम करने की जरूरत है। उनकी सरकार बीते 8 साल से इसी भावना के साथ ‘जल सुरक्षा’ के लिए काम कर रही है। भारत में अब रामसर साइट यानी ‘वेटलैंड’ की संख्या भी बढ़कर 75 हो गई है। इनमें से 50 साइट्स पिछले 8 वर्षों में ही जोड़ी गई हैं, यानी जल सुरक्षा के लिए भारत चौतरफा प्रयास कर रहा है और हर दिशा में नतीजे मिल रहे हैं।

आइसक्रीम खिलाने के बहाने दो बच्चियों को ले गया युवक, एक का मिला शव

इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज एक बहुत महत्वपूर्ण और पवित्र दिवस है। देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। दुनियाभर में फैले भगवान श्रीकृष्ण के सभी भक्तों को बहुत-बहुत बधाई।

कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौजूद रहे।

Tags: Goa NewsNational newspm modi
Previous Post

सीएम योगी ने बलिया को दी मेडिकल कॉलेज व स्मारक की सौगात

Next Post

शिवपाल का अखिलेश पर तंज, पिता को अपमानित करने वाले को बताया ‘कंस’

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Shivpal Yadav

शिवपाल का अखिलेश पर तंज, पिता को अपमानित करने वाले को बताया 'कंस'

यह भी पढ़ें

Sharadiya Navratri

इस दिन से शुरू हैं शारदीय नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

18/09/2024
suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में मिले शव की हुई शिनाख्स्त, परिजनों को हत्या की आशंका

30/12/2020
noida accident

तेज रफ्तार डम्फर की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

28/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version