• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस डोसे के स्वाद जैसा और कोई नहीं

Writer D by Writer D
21/08/2024
in Categorized
0
Dosa

Dosa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरमुरे से बनने वाले लड्डू काफी लोकप्रिय स्वीट डिश है। मुरमुरों को चने और सेव के साथ भी खूब मजे लेकर खाया जाता है। मुरमुरे के ये व्यंजन तो आपने चखे हैं, लेकिन क्या इससे बने डोसे का स्वाद लिया है। हम सब जानते हैं कि डोसा एक जबरदस्त पसंद किया जाने वाला साउथ इंडियन फूड है। इसी कारण अब यह पूरे देश में कई तरह से बनाया जाने लगा है। इसकी एक वैराइटी मुरमुरा डोसा (Murmura Dosa ) भी है जिसे आप चाहे तो नाश्ते में तैयार कर सकते हैं या फिर स्नैक्स के रूप में भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसे बनाने में ज्यादा देर नहीं लगती। मुरमुरा सेहत के लिहाज से भी बढ़िया माना जाता है। गरमागरम डोसे (Murmura Dosa ) को सांभर और चटनी के साथ सर्व करें।

मुरमुरा डोसा (Murmura Dosa ) बनाने की सामग्री

मुरमुरा – 2 कप
सूजी (रवा) – 1/2 कप
छाछ – 3/4 कप
गेहूं आटा – 2 टेबल स्पून
बेसन – 2 टेबल स्पून
प्याज कटा – 1/2
शिमला मिर्च बारीक कटी – 1
हरी धनिया पत्ती – 2-3 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
काला नमक – 1/4 टी स्पून
पनीर कद्दूकस – 1/2 कप
बेकिंग सोडा – 1/4 टी स्पून
नींबू रस – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

मुरमुरा डोसा (Murmura Dosa ) बनाने की विधि

– सबसे पहले मुरमुरा साफ करें और उसे एक बड़ी बाउल में शिफ्ट कर पानी डालें और भिगोकर रख दें।
– अब एक अन्य बाउल लें और उसमें सूजी डालें, फिर सूजी में छाछ डालकर मिक्स करें।
– दोनों बाउल को ढककर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से सूजी फूल जाएगी और मुरमुरे भी अच्छी तरह से भीग जाएंगे।
– इसके बाद मुरमुरे पानी से निकालें और उन्हें मिक्सर जार में ट्रांसफर कर दें।
– अब जार में भीगी हुई सूजी, बेसन, गेहूं का आटा, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा पानी डालें।
– इसे तब तक पीसें जब तक कि सारी सामग्री का चिकना और मीडियम गाढ़ा बैटर तैयार न हो जाए।
– इसके बाद तैयार बैटर को एक बड़ी मिक्सिंग बाउल में डालें और कम से कम 2 से 3 मिनट तक ठीक ढंग से फेंट लें।
– अब तैयार बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। तय समय के बाद बैटर की कंसिस्टेंसी देखें।
– अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा हो तो थोड़ा पानी मिक्स कर सकते हैं। इसके बाद बैटर में बेकिंग सोडा और नींबू रस डालकर ठीक ढंग से मिला लें।
– अब एक नॉनस्टिक तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गरम करें। जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा पानी छिड़कें और सूती कपड़े से पोछ दें।
– इसके बाद एक कटोरी में मुरमुरे का बैटर लेकर तवे पर डालें और फैला दें। कुछ देर सेकने के बाद डोसे के किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें।
– डोसे की ऊपरी सतह सूखने के बाद उस पर बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, हरा धनिया, कद्दूकस पनीर डालकर फैलाएं।
– इसके बाद डोसे पर लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और चाट मसाला छिड़कें।
– डोसा क्रिस्पी हो जाने के बाद फोल्ड करें और प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे बैटर से मुरमुरा डोसा (Murmura Dosa ) तैयार कर लें।

Tags: murmura dosamurmura dosa ingredientsmurmura dosa recipemurmura dosa tasty
Previous Post

इस हिस्से में न रखें पानी, घर से चली जाएगी बरकत

Next Post

आज रखा जाएगा कजरी तीज का व्रत, जानें पूजा विधि और चंद्रोदय का समय

Writer D

Writer D

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
Kajari Teej

आज रखा जाएगा कजरी तीज का व्रत, जानें पूजा विधि और चंद्रोदय का समय

यह भी पढ़ें

Harish Rawat

हरीश रावत ने मिशन चंद्रयान-3 की वैज्ञानिकों को दी अग्रिम बधाई

22/08/2023
devid warner

शारजाह में हैदराबाद के खिलाफ मुंबई को मिली आसान जीत

05/10/2020
property dealer n d tiwari murder

प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूनकर सुलाया मौत की नींद, क्षेत्र में मचा हड़कंप

06/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version