मनोरंजन

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म तोरबाज का ट्रेलर हुआ रिलीज

मनोरंजन डेस्क.   एक्टर संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म तोरबाज का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर को देखकर फिल्म काफी धमाकेदार लग रही और संजय दत्त के फैन्स भी इसपर अच्छे रिव्यू दे रहे हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के किरदार को दर्शाती है जिसने अपने बच्चों को आतंकी गतिविधि में खो दिया और अब रिफ्यूजी कैंप के बच्चों को बेहतर जिंदगी देना चाहता है. महामारी के चलते इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से शरीर को बचाता है Vitamin-D, रिसर्च में हुआ खुलासा

फिल्म का ट्रेलर वीडियो नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और कमेंट बॉक्स में फैन्स ने तारीफों के पुल बांध दिए हैं. कैंसर से जंग जीतकर लौटे संजय दत्त के ठीक होने के बाद ये उनकी पहली फिल्म है. कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा- फाइनली वो वापस आ गया.

एक अन्य यूजर ने लिखा- काश ये फिल्म कुछ फर्क ला सके. एक छोटे कदम के साथ एक बड़े सफर की शुरुआत की गई है. संजय ने वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है जिसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- संजय बाबा, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं, ईश्वर ने हमारी दुआएं सुन लीं. आपकी फिल्म जरूर देखूंगा. ईश्वर आपकी हिफाजत करे.

एक यूजर ने फिल्म की तारीफ में लिखा- बहुत ही अच्छा व मजबूत संदेश है. लगता है कि काफी दमदार है, इंतजार रहेगा. एक यूजर ने लिखा- जैसी उम्मीद की थी उससे अच्छा है. तोरबाज देखने के लिहाज से और इंस्पिरेशन के लिहाज से बहुत अच्छी है. एक यूजर ने लिखा कि ये फिल्म नेटफ्लिस इंडिया को बड़ा हिट देगी.

Related Articles

Back to top button