• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहाड़ों की वादियों पर बिछी सफ़ेद चादर, मैदानी इलाकों में शुरू हुआ सर्दी का सितम

Writer D by Writer D
12/12/2024
in जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश
0
Snowfall

Snowfall

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी (Snowfall) और बारिश के बाद दिल्ली से लेकर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा जैसे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में बर्फबारी हो चुकी है। अनंतनाग में बर्फबारी के कारण वारवान की ओर जा रहा एक ट्रक बर्फीली सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा है।

सर्दी के मौसम में बर्फ का सितम कुछ ऐसा है कि पहाड़ों पर कुदरत की चित्रकारी में बस दो रंग नजर आते हैं- सफेद और स्याह। जम्मू कश्मीर की जन्नत में जहां तक नजर जाए वहां तक बर्फ ही बर्फ है। बांदीपोरा, बडगाम, सोपोर, तंगमर्ग, सोनमर्ग और बनिहाल जैसे जगहों पर जबरदस्त बर्फबारी हो रही है।

वहीं हिमाचल प्रदेश के पहाड़ियों पर सर्दी का सितम ऐसा कि नदी, नाले औऱ झरने बर्फ में तब्दील होने लगे हैं। लाहौल में नदियां जम गईं हैं। नलों तक में बर्फ निकल रही। वहीं उत्तराखंड के गंगोत्री से लेकर यमुनोत्री, पंगोट और हर्षिल तक बर्फ ऐसी कि न पेड़ पौधों के पत्ते नजर आते हैं, न पहाड़ों पर पत्थर, न नदियों में रेत और न जमीन पर सड़क। पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानों तक दिख रहा है।

पहाड़ों पर घनघोर बर्फबारी और मैदानों में चलती शीतलहर का असर अब दिल्ली की सर्दी पर पड़ने लगा है। दिल्ली का तापमान औसत से नीचे लुढकने लगा है।

जम्मू कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी (Snowfall) 

पहाड़ों पर सर्द नजारे कुछ ऐसे हैं कि कुछ और नहीं बस बर्फ ही दिखती है। जम्मू कश्मीर का सोनमर्ग तो बर्फबारी में ऐसा रंगा है कि देखने वालों के लिए जन्नत तो यहां रहने वालों के लिए आफत से कम नहीं है।

पेड़-पौधे-पत्थर-पहाड़-सड़क-इमारतें सब कुछ बर्फ तले दबा नजर आ रहा है। जोजिला से लेकर सोनमर्ग तक तमाम पहाड़ी इलाके इन दिनों बर्फ में ढंके हुए हैं। यहां नजरें वहीं तक जाती हैं जहां तक बर्फ नजर आती है।

बर्फबारी (Snowfall) के बाद मनाली का नजारा

सोनमर्ग का हाल तो कुछ ऐसा है कि सड़कों पर बर्फ की परत बिछ गई है। इमारतों के ईर्द-गिर्द भी बर्फ ही बर्फ है। आसमान इस बर्फीले मौसम का सबूत दे रहा है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ऐेसे हालात हैं। बर्फ ही बर्फ दिख रहा है। वही श्रीनगर में अभी बर्फबारी तो नहीं हुई लेकिन लगातार पारा माइनस के नीचे गोता लगा रहा है।

चुनाव से पहले केजरीवाल की बड़ी सौगात, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये

जम्मू कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में भी जबरदस्त बर्फबारी हुई है। लाहौल घाटी के कुछ इलाकों में तापमान माइनस 15°C से माइनस 20°C तक जा पहुंचा है। इस वजह से नदी-नाले जम गए हैं। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाके गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल समेत कई इलाकों में रविवार जमकर बर्फबारी हुई। उसके बाद से प्रकृति का पूरा नजरा बदला हुआ है।

मैदानी इलाकों में राजस्थान का हाल देखेंगे तो वहां पारा माइनस में जा चुका है। राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी से जो तस्वीरें आई हैं उसमें अब खेतों और फसलों पर इस कदर पाला गिर रहा है कि सुबह सुबह उन्हें देखने पर बर्फ का भ्रम भी होता है।

दरअसल राजस्थान में उत्तर की ओर से आ रही हवा के कारण फतेहपुर शेखावटी से लेकर माउंट आबू, चूरू, पिलानी, श्रीगंगानगर और बीकानेर के पूरे इलाके में जबरदस्त ठंड पड़ रही है औऱन्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री तक गिर रहा है। मौसम विभाग वाले बता रहे हैं कि इस इलाके में10 दिसंबर को माइनस एक डिग्री तापमान चार साल के बाद पहली बार पहुंचा है। अमूमन 10 दिसंबर को दो से चार डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान रहा करता है।

Tags: heavy snowfallHimachal Pradesh Snowfallkashmir snowfall
Previous Post

चुनाव से पहले केजरीवाल की बड़ी सौगात, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये

Next Post

जैश मामले में NIA की नदी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर, यूपी समेत 19 स्थानों पर छापेमारी की

Writer D

Writer D

Related Posts

Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Kashmiri Pandits receive fresh terror threat.
Main Slider

कश्मीरी पंडितों को फिर आतंकी धमकी, बढ़ी सुरक्षा की मांग

25/08/2026
US Ambassador Sergio Gor arrives in Kashmir
Main Slider

कश्मीर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, बोले- ‘J&K भारत का अहम हिस्सा’

19/08/2026
Omar Abdullah
जम्मू कश्मीर

उमर का दो टूक संदेश- कश्मीर का हल दिल्ली में, वॉशिंगटन में नहीं

19/08/2026
Next Post
NIA

जैश मामले में NIA की नदी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर, यूपी समेत 19 स्थानों पर छापेमारी की

यह भी पढ़ें

house

नया साल शुरू होने से पहले घर से हटा दें ये 5 चीजें, चमकने लगेगी आपकी किस्मत

05/12/2024
Life-threatening attack on former Punjab Deputy CM Sukhbir Singh Badal.

नांदेड़ में सुखबीर बादल पर हमला, कृपाण से वार की कोशिश; आरोपी पकड़ा गया

13/08/2026
flute

इस दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानिए इसका महत्व और व्रत के नियम

27/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version