• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन्तजार खत्म इसी महीने आएगा आरआरबी एनटीपीसी का परीक्षा परिणाम

Jai Prakash by Jai Prakash
08/03/2022
in शिक्षा
0
रेलवे भर्ती बोर्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड ( RRB ) की बेहद महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षा आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) के परिणाम इसी महीने जारी होंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ( RRB ) के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इसकी पुष्टि की है। अधिकारी ने कहा कि बोर्ड उम्मीदवारों की सभी मांगों को मान लिया है। आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) का परिणाम पहले 15 जनवरी, 2022 को जारी किया गया था, लेकिन परिणाम में विसंगतियों को लेकर उम्मीदवारों में जबरदस्त रोष देखा गया। इसके फलस्वरूप कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे। हालांकि, बाद में रेल मंत्री के हस्तक्षेप के बाद परिणाम निरस्त कर दिया गया था। साथ ही एक उच्च स्तरीय जांच और समाधान समिति गठित की गई थी।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीकी पदों के लिए 111 अभ्यर्थियों को किया पास

रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) की समिति ने बीते सप्ताह में चार मार्च, 2022 को आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) भर्ती 2019 परीक्षा के परिणाम और विसंगतियों को लेकर और आरआरबी ग्रुप डी ( rrb group d) भर्ती परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों की आपत्तियों और सुझावों को संकलित कर अपनी सिफारिशों वाली रिपोर्ट रेल मंत्रालय और रेलवे भर्ती बोर्ड को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार, समिति ने उम्मीदवारों की सभी प्रमुख मांगों को मान लिया है। इसके आधार पर तैयार सिफारिशों पर अमल करते हुए आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा रिजल्ट इसी माह जारी किए जाने की संभावना है।

रेलवे बोर्ड ने रद्द की NTPC और Group D की परीक्षाएं, जानें वजह

मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि समिति ने अपनी रिपोर्ट में भर्ती हेतु निर्धारित कुल पदों 35,281 के सापेक्ष पहले चरण में 20 गुना परिणाम जारी करने पर सहमति जताई है। यानी कि करीब साढ़े छह लाख से सात लाख उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के पहले चरण में सफल घोषित किए जाएंगे और इन्हें दूसरे चरण की आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे पहले 15 जनवरी को जारी हुए रिजल्ट में 3,68,000 उम्मीदवार क्वालीफाई किए गए थे। हालांकि, अब रिवाइज्ड रिजल्ट में करीब 2,50,000  और उम्मीदवार क्वालीफाई घोषित किए जाएंगे।

रेलवे ने वैकेंसी के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, यहां करें आवेदन

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि समिति के पास तीन सप्ताह में करीब 2,95,000 सुझाव प्राप्त हुए थे। इनमें से 2,18,000 सुझाव वेबसाइट पर प्राप्त हुए। 64,000 सुझाव ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुए जबकि, 13,800 सुझाव रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों में प्राप्त हुए थे। बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 35,281 पदों पर होनी है। इनमें से 13 श्रेणियों के 24,281 पद स्नातकों पास उम्मीदवारों के लिए हैं जबकि, छह श्रेणियों में 11,000 पद अंडर ग्रेजुएट यानी 12वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए हैं। इनमें ट्रेन असिस्टेंट, गार्ड, जूनियर क्लर्क, टाइम कीपर्स और स्टेशन मास्टर के पद शामिल हैं।

Tags: Ministry of Railwaysministry of railways indiaMinistry of Railways Press Conferencenra rrb ntpc examrrb group d exam date 2020. rrb ntpc syllabusrrb ntpcrrb ntpc application statusRRB NTPC CBTrrb ntpc cbt dateRRB NTPC Final ResultRRB NTPC RecruitmentRRB NTPC Recruitment 2019RRB NTPC resultrrb ntpc vacacy
Previous Post

रुस के खिलाफ युद्ध लड़ेगा भारत का बेटा, यूक्रेनी सेना में हुआ शामिल

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स ट्रेनिंग सेशन के लिए पहुंची सूरत, फैंस ने किया स्वागत

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

UP Board exams to begin from Wednesday
Main Slider

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

17/02/2026
JEE Main 2026 Session 1 Final Answer Key
शिक्षा

JEE Main 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर- की जारी, ऐसे करें चेक

16/02/2026
UP Board
Main Slider

यह जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं… यूपी बोर्ड के छात्रों को ऑनलाइन लाइव सेशन में मिला मार्गदर्शन

14/02/2026
UP Board
Main Slider

30 मिनट लेट पर भी एग्जाम सेंटर में एंट्री… UP Board ने जारी किए दिशानिर्देश

12/02/2026
Diksha Makkar tops UGC-NET all India
Main Slider

दीक्षा मक्कड़ ने किया UGC-NET में ऑल इंडिया टॉप, पांचवें प्रयास में मिली सफलता

11/02/2026
Next Post
CSK

चेन्नई सुपर किंग्स ट्रेनिंग सेशन के लिए पहुंची सूरत, फैंस ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

Coffee

यूज्ड कॉफी ग्राउंड्स आती है बहुत काम, इसके फायदे कर देंगे आपको हैरान

19/09/2021
loot

बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से किया लूट का प्रयास

03/05/2023
कैसरबाग इलाके में बैट्री फटने से लगी आग fire broke out

लखनऊ : कैसरबाग इलाके में बैट्री फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला

09/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version