• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रुस के खिलाफ युद्ध लड़ेगा भारत का बेटा, यूक्रेनी सेना में हुआ शामिल

Writer D by Writer D
08/03/2022
in अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। रूस के यूक्रेन (Ukraine-Russia War) पर हमले लगातार जारी हैं। इसी बीच भारत के तमिलनाडु का एक युवक रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेनी सेना (Ukrainian army) में शामिल हुआ है। खास बात ये है कि युवक पहले भारतीय सेना में शामिल होने के लिए परीक्षा भी दे चुका है। लेकिन वह उसमें पास नहीं हो पाया था।

सैनीकेश रविचंद्रन 21 साल का है, वह कोयंबटूर का रहने वाला है और उसने रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेनी सेना जॉइन की है। उधर, भारतीय अधिकारियों ने भी कोयंबटूर में युवक के माता-पिता से पूछताछ की है। इस दौरान पता चला कि युवक पहले भारतीय सेना में शामिल होने के लिए परीक्षा दे चुका है।

Ukraine-Russia War: जंग में यूक्रेन के 202 स्कूल, 34 अस्पताल तबाह

2018 में सैनीकेश यूक्रेन गया था। उसने खारकीव में नेशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था। उसका कोर्स जुलाई 2022 में पूरा होना था। लेकिन रूस से युद्ध के समय घरवालों का संपर्क सैनीकेश से टूट गया। लेकिन जब परिजनों ने दूतावास से मदद मांगी तो बेटे से संपर्क हो पाया। सैनीकेश ने अपने माता पिता को यूक्रेनी सेना में शामिल होने की जानकारी दी।

Ukraine-Russia War: रूस ने किया सीजफायर का ऐलान, फंसे लोगों को निकालने के लिए ह्यूमन कॉरिडोर

दरअसल, रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को दुनिया के तमाम देशों का समर्थन मिल रहा है। ऐसे में यूक्रेन ने नई यूनिट International Legion बनाने का ऐलान किया था। खास बात ये है कि इसमें रूस का सामना करने के लिए अन्य देशों के लोग शामिल हो रहे हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि हमें विदेशी नागरिकों के हजारों आवेदन मिल रहे हैं। जो रूस का सामना करने के लिए हमारे साथ आना चाहते हैं और दुनिया की रक्षा करना चाहते हैं।

इन देशों के युवक हुए यूक्रेनी सेना में शामिल

बताया जा रहा है कि यूक्रेनी सेना की नई यूनिट में कई देशों के युवक शामिल हुए हैं। यूक्रेन की सेना के मुताबिक, इस यूनिट में अमेरिका, यूके, स्वीडन, लिथुआनिया, मैक्सिको और भारत के युवक शामिल हुए हैं।

 

Tags: # world newsinternational Newsukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warWorld War 3WW III
Previous Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर माँ को याद कर भावुक हुये राजकुमार राव

Next Post

इन्तजार खत्म इसी महीने आएगा आरआरबी एनटीपीसी का परीक्षा परिणाम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल-भारत सीमा पर स्थापित शहीद स्मारक देश सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक: धामी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹63 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री धामी

01/09/2026
Next Post
रेलवे भर्ती बोर्ड

इन्तजार खत्म इसी महीने आएगा आरआरबी एनटीपीसी का परीक्षा परिणाम

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में फिर हुई लॉकडाउन की शुरूआत, 13 अक्टूबर तक सब बंद

04/10/2021

सपा की ABCD का मतलब अपराध, भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार और दंगा : शाह

28/12/2021
पाकिस्तान को सिखाया सबक taught Pakistan a lesson

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सिखाया सबक, मार गिराए दो सैनिक

16/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version