• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा की ABCD का मतलब अपराध, भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार और दंगा : शाह

Writer D by Writer D
28/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, हरदोई
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को अपराध और भ्रष्टाचार का पर्याय बताते हुये कहा है कि इन दलाें ने अपने 15 साल के शासन काल में एक जाति विशेष की ही राजनीति की है।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देेनजर प्रदेश में चल रही भाजपा की जन विश्वास यात्रा को हरदोई और सुल्तानपुर में शाह ने मंगलवार को संबोधित करते हुये कहा कि जातिवादी और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां उप्र का कल्याण नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि सपा की तो एबीसीडी ही उल्टी है। सपा के लिये ‘ए’ का मतलब आतंकवाद व अपराध, ‘बी’ यानि भाई-भतीजावाद, ‘सी’ का अर्थ करप्शन और ‘डी’ का मतलब दंगा है ।

शाह ने सपा पर तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी इत्र बनाने वाले के घर से आयकर छापे में गरीबों से लूटा गया 250 करोड़ रुपये बरामद हो रहा है तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पेट में दर्द है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग इत्र वालों का ही विकास और भ्रष्टाचार कर सकते हैं।

सपा-बसपा और कांग्रेस तीनों मिलकर आ जाएं तो भी कोई दिक्कत नहीं : शाह

उन्होंने कहा कि एक तरफ इन दलों का भ्रष्ट अतीत किसी से छुपा नहीं है, वहीं मोदी और योगी की सरकार सबका विकास कर रही है । शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पांच साल तक विकास का अनुष्ठान किया है ।

उन्होंने कहा कि एक समय था कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज करते थे और लोग डरते थे। महिलाएं सूर्यास्त से पहले घर लौट आती थीं। लेकिन योगी जी ने पांच सालों में गुंडों माफिया की कमर तोड़ दी है, जो गुंडे माफिया

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कभी लोगों को पलायन को बाध्य करते थे, आज खुद पलायन कर आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

इत्र व्यापारी पर छापे के बहाने सपा पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि अखिलेश को यह बताना चाहिए कि उनके करीबी के पास इतना पैसा कहाँ से आया?

राजनाथ सिंह ने 24 पुलों का किया लोकार्पण, सीएम धामी भी वर्चुअली हुए शामिल

गृह मंत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शाह को आज भदोही के ज्ञानपुर में भी जनसभा को संबोधित करना था। मगर भारी बारिश के कारण शाह का भदोही का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने यह जानकारी देते हुये बताया कि जनसभा में शामिल होने के लिये जो लोग आये थे उन सभी को बसों के माध्यम से वापस भेजा गया है। रैली रद्द होनेे के बाद शाह रात्रि विश्राम के लिये वाराणसी रवाना हो गये। बुधवार को वह आजमगढ़ में जनविश्वास यात्रा में शामिल होंगे।

Tags: amit shahHardoi newsJan Vishwas Yatraup news
Previous Post

स्टार्टअप ‘पंखुड़ी’ की फाउंडर की हार्ट अटैक से मौत, 32 साल की आयु में ली अंतिम सांस

Next Post

आत्मनिर्भर होने में देश ने कर दी देर, अब एक पल भी नहीं गंवाना: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post

आत्मनिर्भर होने में देश ने कर दी देर, अब एक पल भी नहीं गंवाना: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

malala

World Malala Day: पढ़ें 15 साल की मासूम के जज्बे की कहानी

12/07/2023
PM Modi launched the 'Healthy Women, Strong Families' campaign

राज्य के विकास में मातृशक्ति ने दिया बड़ा योगदान, महिलाएं अब होम स्टे सहित अन्य स्वरोजगार में अपना कौशल दिखा रही: सीएम धामी

17/09/2025
CM Yogi

सेवा व संस्कृति की डोर मजबूत करेंगे सीएम योगी

01/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version