• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेलवे बोर्ड ने रद्द की NTPC और Group D की परीक्षाएं, जानें वजह

Writer D by Writer D
26/01/2022
in Main Slider, शिक्षा
0
RRB NTPC

RRB NTPC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। यूपी-बिहार में छात्रों के उग्र प्रदर्शनों के बाद रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC CBT 2 और Group D CBT 1 परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है।

साथ ही बोर्ड ने स्टूडेंट्स के वॉलेंटियर्स को साथ लेकर एक कमेटी का भी गठन किया है, जोकि नतीजों पर पुनर्विचार करेगी। इसके बाद फिर से परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों ने बिहार के आरा में कथित तौर पर एक पैसेंजर ट्रेन में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया था। एक अधिकारी ने बताया कि वारदात का वीडियो बना लिया गया है और जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों की परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित हुए छात्रों ने परिणामों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बीते दो दिनों से यूपी और बिहार में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर भी विरोध किया गया, जबकि बीते दिन यूपी के प्रयागराज में भी स्टूडेंट्स ने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों को बाहर निकालने की कोशिश की। बिहार के पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर सैकड़ों छात्रों ने कोलकाता-नई दिल्ली मुख्य रेलवे लाइन को जाम कर दिया।

रेलवे की परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप

बता दें कि सोमवार दोपहर के बाद से ही बिहार के राजेंद्र नगर स्टेशन पर रेलवे एनटीपीसी परीक्षा के अभ्यार्थी जुटना शुरू हो गए थे जो नतीजों में भारी गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे। जब तकरीबन 5 घंटे तक इस रूट पर ट्रेन का परिचालन बंद रहा तो आखिरकार पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लो पूरे दलबल के साथ स्टेशन पर पहुंचे और आक्रोशित अभ्यर्थियों से बात करने की कोशिश की। हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिली और अभ्‍यर्थियों का विरोध जारी रहा।

रेलवे ने स्टूडेंट्स को दी ये चेतावनी

वहीं, यूपी-बिहार में विरोध प्रदर्शन में हिंसा को देखते हुए रेलवे ने बयान जारी किया। रेलवे ने कहा कि अभ्यर्थियों ने पिछले दो दिनों में रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। ट्रैक उखाड़ दिए हैं और ट्रेनों की आवाजाही को बाधित किया है। जो भी अभ्यर्थी रेलवे स्टेशनों पर हिंसा करने और तोड़फोड़ में शामिल होते हैं और वीडियो में उनकी पहचान होती है तो उन्हें आजीवन रेलवे में नौकरी नहीं मिलेगी।

Tags: group d exam canceledRailway JobsRailway Recruitmentrrb group drrb ntpcrrb ntpc exam canceled
Previous Post

चेहरे पर हो गए है मुंहासे, तो आजमाएं ये नुस्खे

Next Post

संदीप हत्याकांड: मुख्यारोपी अंकुश और साहिल गिरफ्तार, 20 लाख की दी गई थी सुपारी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
CM Dhami hoisted the flag at Parade Ground.
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएं, विकास और रोजगार के साथ युवाओं पर खास फोकस

15/08/2026
Next Post

संदीप हत्याकांड: मुख्यारोपी अंकुश और साहिल गिरफ्तार, 20 लाख की दी गई थी सुपारी

यह भी पढ़ें

एक करोड़ की स्मैक के साथ दो मादक तस्करों को STF ने दबोचा

17/10/2021
Bribe

रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा गया एडीओ पंचायत

12/11/2022
DRDO

लखनऊ में DRDO के IR डिटेक्शन टेक्नोलॉजी केंद्र की होगी स्थापना

22/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version