• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सदियों का इंतजार खत्म, आ गयी राम मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी, आज पीएम मोदी करेंगे भूमि पूजन

Desk by Desk
05/08/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म, राष्ट्रीय
0
राम मंदिर

राम मंदिर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। आस्था और उत्साह में सराबोर रामभक्तों का सदियों पुराना सपना बुधवार को साकार होने जा रहा है जब शंखनाद और घंटा घड़ियाल की ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पौराणिक नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे।

भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की द्वितीया काे अयोध्या नरेश दशरथ के महल में भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम ने मां कौशाल्या के गर्भ से जन्म लिया था। बुधवार को भूमि पूजन का माह तिथि श्रीराम के जन्म के समय की होगी जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच करेंगे और इसी के साथ 500 वर्षो के लंबे इंतजार के बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जायेगा। मंदिर का यथार्थ स्वरूप देने में शिल्पकारों को करीब ढाई वर्ष का समय लगने की संभावना है।

राम मंदिर भूमि पूजन से पहले सीएम योगी ने मुख्यमंत्री आवास जलाए दीये

इस ऐतिहासिक घड़ी के लिये अयोध्या नगरी सज-संवर कर तैयार हो गयी है। बाईपास राम पैड़ी से लेकर पूरे नगर को रंग बिरंगी झालरों और भगवा झण्डे से सजाया गया है, जिसकी शोभा देखती ही बन रही है। समूचे पौराणिक नगर को शुभ के प्रतीक पीले रंग से रंगा गया है। दीवारों पर रामायण कालीन चित्र उकेरे गये हैं जो त्रेता युग को अदभुद वर्णन कर रहे हैं। अयोध्या में चहुंओर रामनाम की धुन बज रही है। अनेकाे स्थान पर अखंड रामचरित मानस का पाठ चल रहा है।

श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर रामनगरी में काफी उत्साह है। चारों ओर इस खुशी में दीपक जलाये जा रहे हैं। जगह-जगह अनुष्ठान चल रहा है। हर कोई इस खुशी के पल में शामिल होना चाहता है। अयोध्या और फैजाबाद के दोनों शहरों में लाउडस्पीकर लगाये गये हैं जिससे जन्मभूमि पर भूमि पूजन की आवाजें हर व्यक्ति के कान में गूंजती रहें। शहर में जगह-जगह पर लड्डू बनाये जा रहे हैं। भूमि पूजन के बाद इस लड्डू को पूरे देश में बांटा जायेगा। लोगों में इतनी खुशी है कि अपने-अपने घरों में राम महोत्सव के पर्व पर दीपावली भी मना रहे हैं।

सुशांत सिंह सुसाइड केस में एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने ट्वीट करते हुए जताई अपनी राय

श्री मोदी बुधवार सुबह विशेष विमान ने यहां 1130 बजे कामता सुंदरलाल साकेत महाविद्यालय में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे और 1140 पर प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा करेंगे। दस मिनट पूजा करने के बाद 1200 बजे सीधे रामजन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे जहां अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। सवा 12 बजे वह रामजन्मभूमि परिसर में पारिजात के पौधे का रोपण करेंगे जिसके बाद भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। इसके बाद 1240 पर प्रधानमंत्री मंदिर की आधारशिला रखी जायेगी। श्री मोदी दो बजकर पांच मिनट पर पुन: साकेत कालेज में हेलीकाप्टर के लिये प्रस्थान करेंगे जहां पर वह 1420 पर लखनऊ के लिये रवाना हो जायेंगे।

Tags: 24ghante online.com500 वरशीन का इंतज़ार हुआ पूरा5अगस्त को होगा भूमि पूजन5अगस्त पीएम मोदी का अयोध्या में आगमनAugust 5 PM Modi's arrival in AyodhyaBhumi Pujan to be held on August 5Ram temple construction Bhumi Pujan in Ayodhyawaiting for 500 Varshin completedअयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य
Previous Post

घर पर लड्डू गोपाल के लिए बनाएं सफेद मक्खन

Next Post

बाबर रोड का नाम बदलकर ‘पांच अगस्त’ मार्ग किया जाए : पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
Broom
धर्म

इस जगह झाड़ू रखने से घर में होगा दरिद्रता का वास

19/07/2026
Basuri
धर्म

घर के इस हिस्से में रखें बांसुरी, मिलेगी तरक्की

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Next Post
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल

बाबर रोड का नाम बदलकर 'पांच अगस्त' मार्ग किया जाए : पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल

यह भी पढ़ें

Madhya Pradesh High Court

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सिविल जज की भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी

07/09/2020
Santokh Singh

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन, राहुल गांधी ने रोकी यात्रा

14/01/2023
CM Dhami

सीएम धामी ने दिए चारधाम यात्रा से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश

07/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version