Main Sliderमनोरंजन

रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’

जहां एक बार फिर ओ टी टी प्लेटफॉर्म चमकने के लिए तैयार है। वहीं दूसरी ओर अब विवाद खड़े होते भी दिख रहे हैं। दरअसल मनोज बाजपेयी स्टारर हिट वेब सीरिज ‘द फैमिली मैन’ का दूसरा सीजन का ट्रेलर रिलीज के साथ ही विवादों में घिर गया है। बता दे इस पर तमिल लोगों और एलटीटीई से जुड़े लोगों को आतंकवादी के तौर पर पेश किये जाने का आरोप लगा है। बता दे राज्य सभा सांसद और एमडीएमके नेता वायको ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर को एक खत लिखकर इसकी रिलीज पर बैन लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस वेब शो में दिखाया गया है कि तमिल लोग आतंकवादी होते हैं, वे आईएसाई के एजेंट होते हैं और उनके संबंध पाकिस्तान से होते हैं। साथ ही वे बोले बलिदान को गलत तरीके‌ से आतंकवादी करतूत के तौर पर पेश किया गया।

इतना ही नहीं खत में आगे कहा गया है कि तमिल ईलम के योद्धाओं द्वारा दिये गये बलिदान को गलत तरीके‌ से आतंकवादी करतूत के तौर पर पेश किया गया है। प्रकाश जावडेकर को लिखे इस खत के अनुसार, “तमिल बोलने वाली अभिमेत्री सामंथा को एक आतंकवादी के तौर पर प्रस्तुत किया गया है और बताया गया है कि उसके संबंध पाकिस्तान के आतंकवादियों से हैं। इस तरह के चित्रण से तमिल लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं, इससे तमिल संस्कृति को ठेस पहुंची है और इस तरह का चित्रण पूरे तमिल समुदाय के खिलाफ है।”

अरविंद के गाने ने आते हैं मचाई धूम, रिलीज होते ही हुआ वायरल

खत में कहा गया है कि इन तमाम बातों को मद्देनजर रखते हुए इस शो के अमेजॉन प्रसारण पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा त्वरित रूप से रोक लगानी चाहिए। इस पत्र के आखिर में लिखा गया है कि अगर इस शो की रिलीज पर रोक नहीं लगाई तो तमिल लोग संजीदा तरीके से अपनी प्रतिक्रिया देंगे और ऐसे में सरकार को इसके नतीजे भुगतने होंगे।

 

Related Articles

Back to top button