• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चलते ट्रक से युवती को दिया धक्का, मचा हड़कंप, ट्रक चालक फरार

Writer D by Writer D
20/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम
0
woman pushed

चलते ट्रक से युवती को दिया धक्का

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में असोहा क्षेत्र मे दलित किशोरियों का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि शनिवार शाम बिहार क्षेत्र के सुमेरपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक धीमी रफ्तार ट्रक से युवती को धक्का दे दिया गया।

सड़क पर गिरते ही युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर कर ट्रक चालक को दबोच लिया जबकि घायल लड़की को लेकर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां ट्रक चालक हाथ छुड़ाकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि किराये को लेकर हुयी बहस के बाद युवती को बीच सड़क पर उतारा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम लगभग पांच बजे बिहार बक्सर मार्ग पर बक्सर की ओर जा रहे एक ट्रक से पेट्रोल पंप के पास एक 22 वर्षीय युवती को रफ्तार धीमी कर ट्रक से नीचे फेंक दिया गया। गिरने के साथ ही युवती ने ट्रक चालक द्वारा अश्लीलता करने का आरोप लगाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और घायल लड़की को लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

हत्या के आरोप में कोर्ट ने तीन सगे भाइयों को सुनाई उम्रकैद की सजा

युवती ने बताया कि वह अमेठी की रहने वाली है और कानपुर में बुनाई का काम करती है। युवती के अनुसार वह जायस से कानपुर जाने के लिए बैठी थी। रास्ते में ट्रक चालक व साथ बैठे एक अन्य युवक ने उसके साथ अश्लीलता शुरू कर दी। विरोध के चलते उसे ट्रक धीमा कर सुमेरपुर में फेंक दिया गया। इधर पुलिस के आने के पूर्व ही ट्रक चालक ग्रामीणों से हाथ छुड़ाकर भागने में सफल रहा।

पुलिस के पहुँचने के बाद युवती भी सामाजिक लोकलाज के भय से कोई कार्रवाई के बजाय घर जाने की बात कहती दिखी। वही संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक संतोष कुमार सिंह का कहना था कि युवती व ट्रक ड्राइवर के बीच किराए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। युवती द्वारा किसी तरह की कार्यवाही नहीं करायी गयी।

Tags: crime newsunnao newsup news
Previous Post

हत्या के आरोप में कोर्ट ने तीन सगे भाइयों को सुनाई उम्रकैद की सजा

Next Post

1 अप्रैल से बदल जाएगा श्रम कानून का नियम, सैलरी, पीएफ, छुट्टियों पर पड़ेगा असर

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
Labour law change

1 अप्रैल से बदल जाएगा श्रम कानून का नियम, सैलरी, पीएफ, छुट्टियों पर पड़ेगा असर

यह भी पढ़ें

Muktada al-Sadr

शिया धर्मगुरु के संन्यास पर बवाल, राष्ट्रपति भवन में घुसी भीड़, फायरिंग में 8 मौतें

29/08/2022

यूपी में कोरोना के 1636 नए मामले, 4.69 लाख मरीज रोगमुक्त

09/11/2020
Ganga Dussehra

आज है गंगा दशहरा, गंगा माता की पूजा करने से होगा इन 10 पापों का नाश

20/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version