• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का दुनिया का पहला सिरेमिक वेस्ट से बना “अनोखी दुनिया” पार्क डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को देगा मात

Writer D by Writer D
07/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बुलंदशहर, राजनीति
0
Anokhi Duniya

Anokhi Duniya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/ बुलंदशहर: योगी सरकार द्वारा लगातार प्रदेश के पांरपरिक उद्याेगों को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के साथ आधुनिकता से जोड़ा जा रहा है। इसी के तहत योगी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में लोकल फॉर वोकल को आत्मसात करते हुए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट के जरिये प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान दी है। इस दिशा में योगी सरकार द्वारा एक अनूठी पहल की गयी है। योगी सरकार के निर्देश पर बुलंदशहर में “अनोखी दुनिया” (Anokhi Duniya) नाम से एक पार्क बनाया गया है, जिसे सिरेमिक वेस्ट से बनाया गया है, यह दुनिया का पहला सिरेमिक वेस्ट पार्क है। यह पार्क माह के अंत तक पर्यटकों के लिए आेपन कर दिया जाएगा। यह पार्क विश्वस्तरीय डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को टक्कर देगा।

बच्च्चों के गेमिंग जोन बनें कप, केतली और सुराही, पीपीपी मोड पर बनाया गया पार्क

बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण वीसी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि बुलंदशहर के खुर्जा को ‘सिरेमिक की राजधानी’ कहा जाता है। यहां बने विश्वस्तरीय डिज़ाइन, आकार, शैली के बर्तन व उत्पाद देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुके हैं। ऐसे में सीएम योगी की मंशा के अनुरुप खर्जा की पारंपरिक विरासत को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाने के लिए ‘अनोखी दुनिया’ (Anokhi Duniya) नामक सिरेमिक पार्क का निर्माण किया गया है। यह पार्क न केवल खुर्जा की कला और कारीगरी को प्रदर्शित करता है, बल्कि शहर को पर्यटन की दृष्टि से भी एक नया मुकाम दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। वीसी ने बताया कि अनोखी दुनिया नामक पार्क को पीपीपी माेड पर बनाया गया है। यह पार्क करीब 2 एकड़ में फैला हुआ है।

इस पार्क की खासियत है कि यह दुनिया का पहला सिरेमिक वेस्ट पार्क है। उन्होंने बताया कि अनोखी दुनिया पार्क में छह कलाकारों और 120 कारीगरों की टीम ने मिलकर कई महीनों की मेहनत से करीब 100 छोटी-बड़ी अनोखी कलाकृतियां तैयार की हैं। इसमें 28 बड़ी कलाकृतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। यह कलाकृतियां टूटी हुई सुराहियों, कप, केतली और अन्य बर्तनों के टुकड़ों से बनाई गईं हैं। यहां बड़े आकार के कप, केतली, सुराही और कई अन्य कलात्मक नमूने देखने को मिलेंगे, जिन्हें रंग-बिरंगे और आकर्षक अंदाज़ में सजाया गया है। यह पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों को लुभाने में सक्षम है।

5 करोड़ 86 लाख की लागत से बनकर तैया हुआ पार्क, वेस्ट टू आर्ट का उत्कृष्ट उदाहरण है पार्क

वीसी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि पार्क को 80 टन सिरेमिक कचरे से तैयार किया गया है, जो ‘वेस्ट-टू-आर्ट’ का उत्कृष्ट उदाहरण है। अनोखी दुनिया पार्क पीपीपी मोड पर 5 कराेड़ 86 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ है। यह पार्क पयर्टकों के लिए सितंबार माह के अंत तक ओपन कर दिया जाएगा। इस पार्क में ग्रीनरी का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जो हार्टिकल्चर पर आधारित है। पार्क में बच्चों के लिए कई सेल्फी प्वाइंट और एक कैफे भी बनाया गया है।

इस पार्क में हर आयु वर्ग के लिए कुछ न कुछ विशेष है, जो उन्हे अपनी ओर आकर्षित करेगा। इस पार्क की सुंदरता और रखरखाव के लिए पर्यटकों से शुल्क भी लिया जाएगा। यह शुल्क बहुत ही मिनिमम हाेगा। यह धनराशि पार्क के रखरखाव पर खर्च की जाएगी। वीसी ने बताया कि यह पार्क न केवल कचरे के दोबारा उपयोग का शानदार उदाहरण है बल्कि डबल इंजन की सरकार के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को भी गति प्रदान करेगा।

स्थानीय सिरेमिक उत्पाद की बढ़ेगी डिमांड, शहर की अर्थव्यवस्था को मिलेगी उड़ान

यह पार्क खुर्जा को एक नए पर्यटन नक्शे पर स्थापित करेगा। यहां आने वाले पर्यटक स्थानीय बाजार से सिरेमिक उत्पाद भी खरीदेंगे, जिससे उद्योग को सीधा लाभ होगा। साथ ही यह पार्क अन्य शहरों के लिए भी एक माॅडल बनेगा कि किस प्रकार कचरे को कला में बदलकर सतत विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश में उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहे हैं। ऐसे में ‘अनोखी दुनिया’ (Anokhi Duniya) पार्क उनके पर्यटन और स्वच्छता के विजन का जीता जागता उदाहरण है। यह क्रिएटिव पार्क खुर्जा की प्रमुख उद्योग धरोहर को प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन को भी नई उड़ान देगा। उम्मीद है कि पार्क में देश-विदेश से पर्यटक आएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और शहर की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Tags: Anokhi Duniya Uttar PradeshCeramic Waste Park KhurjaKhurja Ceramic IndustryUnique World Theme ParkWaste to Art Park IndiaYogi Government Tourism Push
Previous Post

पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है ये जनाब मलेशिया घूम रहे हैं… राहुल गांधी पर AAP ने बोला हमला

Next Post

सीएम धामी ने बागेश्वर के आपदा प्रभावित ग्रामीणों से की मुलाक़ात, सुनी समस्याएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

‘जनता की सेवा ही सरकार का धर्म’, चमोली से मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, कहा— लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान

15/07/2026
UP has made a strong mark in the economy in nine years: CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नौ वर्षों में उप्र ने देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में बनाई मजबूत पहचानः सीएम योगी

15/07/2026
Next Post
CM Dhami met the disaster affected villagers

सीएम धामी ने बागेश्वर के आपदा प्रभावित ग्रामीणों से की मुलाक़ात, सुनी समस्याएं

यह भी पढ़ें

pm modi met the olympic players

ओलंपिक खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री ने की मुलाकात, कहा- पेरिस गया हर खिलाड़ी चैंपियन

15/08/2024
Maa Lakshmi

आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें माता लक्ष्मी की इस आरती का पाठ

19/04/2024
Raid

सर पान मसाला के प्रतिष्ठानों पर छापा, जब्त किये गये अहम दस्तावेज

26/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version