• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ससुराल आये युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Writer D by Writer D
29/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, फिरोजाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद थाना रामगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत ससुराल आये युवक की शुक्रवार की देर रात्रि किन्ही लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। मृतक गाजियाबाद में गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

थाना जसराना क्षेत्र के गांव पाढ़म निवासी वसीम पुत्र पप्पू खां गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक कॉलोनी में बतौर सुरक्षाकर्मी नौकरी करता था। वह कल थाना रामगढ़ इलाके में गुड्डू मार्केट मदीना काॅलोनी स्थित अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था। यहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि गाजियाबाद के लोनी इलाके की ही रहने वाली दुर्वेश चौधरी नाम की एक महिला कुछ लोगों के साथ वसीम से मिलने आई।

इन दोनों के बीच बंद कमरे में कुछ बात हुई, कुछ कहासुनी भी हुई। इसके बाद कमरे से फायरिंग की आवाज आई। परिजन जब दौड़कर कमरे की तरफ गए तो दुर्वेश और उसके साथ आये लोग फरार हो गये। इधर घटना से हड़कंप मच गया। चीखपुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

मृतक के ससुरालीजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर रामगढ थाना के साथ कई अन्य थानों की पुलिस और एसएसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मृतक की पत्नी से घटना के बारे में पूछताछ की है।

इस सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि वसीम की पत्नी फिलहाल यहीं पर थी। वसीम उससे मिलने आया था। वसीम जब अनमैरिड था, तब भी वहीं नौकरी करता था। वसीम की हत्या हुई है। दुर्वेश नाम की महिला और कुछ लोगों पर आरोप है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, एक सिपाही घायल

Next Post

तालाब में मिला लापता बालिका का शव, प्रेमी हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma held a high-level review meeting.
उत्तर प्रदेश

प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य हेतु ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग सक्रिय

29/10/2025
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना किसानों को योगी सरकार का बड़ा उपहार, गन्ना मूल्य ₹30 प्रति कुन्तल बढ़ा

29/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बीडा में होगा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का विकास: मुख्यमंत्री

29/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक तरक्की की रीढ़ हैं एक्सप्रेसवे: मुख्यमंत्री

29/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

छठ पर्व पर स्वच्छता और भव्यता का अनूठा संगम, नगर विकास मंत्री की निरंतर मॉनिटरिंग से दिखा प्रभाव

29/10/2025
Next Post
Dead Body

तालाब में मिला लापता बालिका का शव, प्रेमी हिरासत में

यह भी पढ़ें

Asim Riaz Retro Song Badan Pe Sitare

आसिम रियाज संग ‘बदन पे सितारे’ गाने पर रोमांस करती नजर आएंगी सहनूर

22/09/2020

अब महिलाओं को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता : पीएम मोदी

02/10/2021

मां शाकुंभरी विवि से जुड़ेंगे 286 डिग्री कालेज, अमित शाह करेंगे शिलान्यास

01/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version