Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमललितपुर

दोस्तों के साथ बांध में नहाने गया युवक डूबा, शव की तलाश जारी

उत्तरप्रदेश के लालितपुर में अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को बांध पर नहाने गया युवक अचानक पानी में डूब गया । शव की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला गोविंद नगर निवासी मोउद्दीन (20) पुत्र मुहम्मद करीम खाँ अपने दो दोस्तों के साथ पास में ही स्थित गोविंद सागर बांध पर नहाने के लिए गया हुआ था । जब वह अपने दोस्तों के साथ बांध के पानी में छलांग लगाकर नहा रहा था तभी वह अचानक गहरे पानी में चला गया और फिर ऊपर नहीं आया।

जब वह काफी देर तक ऊपर नहीं आया तब वहां मौजूद उसके दोनो दोस्त घटनास्थल से भाग गए।लेकिन यह सब देख रहे लोगों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पानी में डूबे किशोर के शव को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन उसका शव प्राप्त नहीं हो सका था।

पुलिस लगातार घटना पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और पानी में डूबे युवक के शव को खोजने का भरसक प्रयास कर रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक शव नहीं मिल पाया था।

Related Articles

Back to top button