Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबलरामपुर

नदी में नहाने गया युवक तेज बहाव में बहा, तलाश में जुटी पुलिस

बलरामपुर जनपद के हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम लालनगर सिपहिया में दोस्तों के साथ पहाड़ी नालें में नहाने गया किशोर तेज बहाव में बह गया। मौके पर पुलिस व ग्रामीण किशोर की तलाश में जुटे हैं।

रविवार दोपहर बाद भंभरी निवासी 14वर्षियें नूर मोहम्मद पुत्र जमील अपने तीन दोस्तों के साथ गांव के निकट ही ककरहवा पहाड़ी नाला (नदी) लालनगर में नहाने गया था। नहाते समय नूर मोहम्मद गहरे पानी में पहुंच गया, जो तेज बहाव के चलते नदी में बह गया है। दोस्तों को चीख पुकार पर आस-पास गांव के लोग जुट गये। सूचना मिलते ही हरैया पुलिस भी पहुच ग्रामीणों के साथ किशोर को ढूंढने में जुटी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से किशोर की तलाश की जा रही है। खबर भेजे जाने तक पुलिस व ग्रामीण युवक की तलाश में जुटे रहे।

Related Articles

Back to top button