• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमित शाह को प्रधानमंत्री बनायेंगे नरेंद्र मोदी: केजरीवाल

Writer D by Writer D
11/05/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) ने जेल से बाहर आने के बाद पहली बार शनिवार को पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने देश को तानाशाही से बचाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी राजनीतिक विरासत अमित शाह को सौंप देंगे।

राउज एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह और दिल्ली सरकार के मंत्रियों सहित अन्य नेता मौजूद थे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सत्ता में वापसी के साथ ‘एक देश, एक नेता’ वाली स्थिति बन जाएगी। वे देश के सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डाल देंगे जैसे उन्हें जेल में डाला गया। उन्होंने ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे और एमके स्टालिन का नाम लेते हुए कहा कि इन्हें जेल में डाला जाएगा।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पार्टी के नेताओं को ही साइडलाइन कर दिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पद से हटा दिया। वे जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पद से हटा देंगे। उन्होंने भाजपा में 75 वर्ष की आयु के नियम का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 75 साल का होने के बाद अगले साल पद छोड़ देंगे और अमित शाह को प्रधानमंत्री बनायेंगे। असल में भाजपा को वोट देने का मतलब है अमित शाह को प्रधानमंत्री के लिए वोट करना।

‘मैंने कहा था जल्दी आऊंगा… ‘, तिहाड़ जेल से निकलकर बोले केजरीवाल

मुख्यमंत्री ( Arvind Kejriwal) ने कहा कि जेल से बाहर आकर उन्होंने कई नेताओं, विशेषज्ञों और जनता से बात की है। इससे उनका अंदाजा है कि भाजपा गठबंधन को 220 से 230 सीटें आयेंगी। उनकी हर राज्य में सीटें कम होंगी। इससे इंडिया गठबंधन अपनी सरकार बनाएगा।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि उन्हें पद से प्यार नहीं है लेकिन पद पर बने रहना उनकी मजबूरी है। असल में वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बिना बताये ही अपने कई नेताओं को भ्रष्टाचार के मामले में जेल में डाल दिया।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newslok sabha eelctions 2024National news
Previous Post

4 जून के बाद राहुल गांधी गाएंगे ‘चल उड़ जा रे पंछी, ये देश हुआ बेगाना’: सीएम योगी

Next Post

तकनीक अपनाने से युवाओं की निपुणता, नवाचार और सोच में होगी बढ़ोतरी- राज्यपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
नई दिल्ली

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

24/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
Next Post
Bandaru Dattatreya

तकनीक अपनाने से युवाओं की निपुणता, नवाचार और सोच में होगी बढ़ोतरी- राज्यपाल

यह भी पढ़ें

एक बार फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, इतने दिनों की मिली फरलो

13/08/2024
KhasKhas Thandai

गर्मी में पिएं ये एनर्जी ड्रिंक, दिनभर रहेंगे कूल

08/06/2023
हाथरस गैंगरेप Hathras gang rape

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से सीएम योगी ने की बात, न्याय का दिलाया भरोसा

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version