• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुलामी के निशानों को समाप्त कर विरासत का करना है सम्मान : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
08/05/2024
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेन्द्र सिंह भोले के पक्ष में पतारा में जनसभा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अकबरपुर का नाम बदलना है। बार-बार अकबरपुर का नाम लेने में भी संकोच होता है। इस गुलामी के निशान को समाप्त करना है। यह नाम ही सही नहीं है और विरासत को बचाना है। आपका वोट इस नाम को ही बदल देगा। हम विकास और विरासत को साथ-साथ लेकर चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि पूरे देश में एक ही आवाज गूंज रही है, ‘फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार।’ इस नारे ने ऐसा जादू किया है कि विपक्षी चारों खाने चित्त हो गए हैं। जब उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है तो भारत के खिलाफ साजिश में लिप्त हो गए हैं।

विपक्षी दलों के बयानों को पढ़ने से स्पष्ट हो चुका है कि ये चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच में हैं। जो रामभक्त हैं वही राष्ट्रभक्त भी हैं। ये केवल सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में देश को नए और आत्मनिर्भर भारत के रूप में स्थापित किया जा रहा है, दूसरी तरफ रामद्रोही हमें जाति, क्षेत्र के नाम पर लड़ाने का काम कर रहे हैं। आतंकियों का महिमामंडन और माफिया को गले का हार बनाया जा रहा है। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के अधिकारों को अल्पसंख्यकों को देने की साजिश रची जा रही है।

यहां की तोप जब गरजेंगी तो कानपुर का पूरी दुनिया में होगा नाम

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि घाटमपुर क्षेत्र में पहले यहां तमंचे बनते थे। भाजपा सरकार में यहां डिफेंस कॉरिडोर बना और अब यहां तोप बनती हैं। जब पूरी दुनिया में यहां की तोप गरजेंगी तो कानपुर का भी नाम होगा। उन्होंने आगे कहा कि हम यहां का सर्वे करा रहे हैं। गन्ने की गुंजाइश होती है, तो शुगर कॉम्पलेक्स बनाएंगे। इसके लिए 13 तारीख को आपको ज्यादा से ज्यादा कमल के निशान पर वोट डालना है। आपका वोट विकास, सुरक्षा विरासत और देश का गौरव बढ़ाने के लिए होगा। पहले मतदान करें फिर जलपान करें का भी नारा दिया।

लोस चुनाव : तीसरे चरण के बाद ही विपक्ष चारो खाने चित्त : योगी

इस दौरान यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक व पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार, विधायक सरोज कुरील, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, अरुणा कोरी, देवेश कोरी, मनोज शुक्ला, दिनेश कुशवाहा, उपेंद्र पासवान, रामप्रकाश कुशवाहा, रमेश यादव और प्रमोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogikanpur newslok sabha elections 2024Yogi News
Previous Post

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, सपा जिला सचिव ने दिया इस्तीफा

Next Post

दीन-दुखी, जरूरतमंद, बेसहारा, गरीब एवं घायल लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
Bandaru Dattatreya

दीन-दुखी, जरूरतमंद, बेसहारा, गरीब एवं घायल लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य

यह भी पढ़ें

decision on vaccination

बड़ी राहत, अब 18-44 साल वालों को बिना ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन के भी मिलेगी वैक्सीन

25/05/2021
Yasin Malik

वायुसेना कर्मियों की हत्या: यासीन मलिक ने ठुकरायी कोर्ट की कानूनी सहायता की पेशकश

22/08/2022
covid-19

बस्ती में 46 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 2260 पहुंची

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version