• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सनातन धर्म पर आघात हुआ तो मानवता पर संकट आ जाएगा: योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
03/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। धर्म एक ही है, वह है सनातन धर्म, बाकी सब संप्रदाय और उपासना पद्धति हैं। ये कहना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का। बीते सोमवार गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सनातन धर्म मानवता का धर्म है, और अगर किसी ने भी सनातन धर्म पर आघात किया तो पूरे विश्व की मानवता पर संकट में आ जाएगा।

दरअसल गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 54वीं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की नौवीं पुण्यतिथि को लेकर एक समारोह का आयोजन किया गया था। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ दोनों ही योगी आदित्यनाथ के गुरु रहे हैं। ऐसे में समारोह में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी शिरकत की।

‘सनातन धर्म मानवता का धर्म है’

नौवीं पुण्यतिथि के मौके पर सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया था। दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम के आखिरी दिन सीएम योगी (CM Yogi) ने समापन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म के महत्व को बताते हुए कहा कि ‘सनातन धर्म मानवता का धर्म है, और अगर सनातन धर्म पर आघात किया जाता है तो इससे पूरे विश्व की मानवता पर संकट आ जाएगा’।

‘श्रीमद्भागवत’ का सार समझना जरूरी’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि ‘श्रीमद्भागवत’ का सार समझना जरूरी है, इसे समझने के लिए विचारों में संकीर्णता नहीं होनी चाहिए। छोटी और संकुचित सोच वाले कभी भी ‘श्रीमद्भागवत’ की विराटता के दर्शन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि सात दिन से चल रहे सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में यहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने पूरी तन्मयता के साथ हिस्सा लिया और कथा का श्रवण किया। इसके सार से यकीनन आपके जीवन में कुछ ना कुछ अच्छे परिवर्तन जरूर होंगे। उन्होंने कहा कि भागवत कथा को दिन या घंटों में नहीं बांधा जा सकता, ये तो अपरिमित है।

देश व धर्म को समर्पित होता है संत का जीवन: सीएम योगी

इसके साथ ही सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि भारत देश में जन्म लेना गर्व की बात है, हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि हमने भारत जैसे देश में जन्म लिया।

Tags: cm yogigorakhnath mandirgorakhpur newssanatan dharmup news
Previous Post

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा AMU, अंधाधुंध फायरिंग में 3 छात्र घायल

Next Post

5 साल बाद सामने आया श्रीदेवी की मौत का भयानक सच, जानें दुबई के होटल में क्या हुआ था

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
Neem
धर्म

इन पत्तियों से दूर होगी जीवन से कंगाली, खुशियों का होगा आगमन

03/02/2026
Next Post
Sridevi

5 साल बाद सामने आया श्रीदेवी की मौत का भयानक सच, जानें दुबई के होटल में क्या हुआ था

यह भी पढ़ें

pm modi

भाजपा पिता एण्ड सन्स की प्राइवेट पार्टी नहीं है : पीएम मोदी

24/02/2022
Chinese manjha

चाइना मांझे से बाइक सवार गर्दन कटी, मौत

06/09/2022
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने स्वयं नाली की सफाई कर की नगर सफाई महाभियान की शुरूआत

14/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version