• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य में हुआ बड़ा उलटफेर, सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Writer D by Writer D
20/11/2021
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Ashok Gehlot

Ashok Gehlot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान में शनिवार को बड़ा उलटफेर हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया। दरअसल, राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सुलह हो चुकी है। ऐसे में राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार होना है।

बताया जा रहा है कि नए मंत्री रविवार शाम शपथ ले सकते हैं। हालांकि, पहले कहा जा रहा था कि कुछ ही मंत्री इस्तीफा देंगे और दोनों खेमों के नेताओं को नए मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। लेकिन अब सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।

इससे पहले शनिवार को सीएम अशोक गहलोत के आवास पर बैठक हुई थी। इसके बाद सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। कल दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जाएंगे और वहां से सब कुछ तय होगा। माना जा रहा है कि मंत्री कल शाम चार बजे तक शपथ ले सकते हैं। उधर, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र जयपुर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि नए मंत्रियों के नामों पर सहमति बन गई है।

नए मंत्रिमंडल के लिए सचिन पायलट खेमे से मंत्री पद के लिए जो संभावित नाम सामने आ रहे हैं। वह हेमाराम चौधरी ,बृजेन्द्र ओला, दिपेंद्र सिंह शेखावत, रमेश मीणा और मुरारीलाल मीणा हैं। वहीं इधर, गहलोत ख़ेमे से संभावित नाम हैं- बसपा से राजेन्द्र गुढा, निर्दलीय- महादेव खंडेला, संयम लोढ़ा, कांग्रेस विधायक- महेन्द्रजीतासिंह मालवीय, रामलाल जाट, मंजू मेघवाल, जाहिदा खान और शंकुतला रावत।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने मां विंध्यवासिनी का किया पूजन, देश की उन्नति व खुशहाली की कामना की

यहां 15 संसदीय सचिव बनाए जा सकते हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि पता नहीं क्या फैसले होंगे। ये या तो हाई कमान जानता है या अजय माकन जानते हैं। अजय माकन जिस काम के लिए आए हैं वह काम भी करना है।

कल हुए राजनीतिक घटनाक्रम में राजस्थान के प्रभारी अजय माकन जयपुर पहुंचे और उन्होंने राजस्थान के तीन मंत्रियों शिक्षामंत्री गोबिन्द सिंह जोटासरा, राजस्वमंत्री हरीश चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा  के इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। इन तीनों ने कांग्रेस प्रमुख  सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की है और कांग्रेस संगठन में काम करने की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीनों मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।

Tags: ashok gahlotNational newsrajasthan news
Previous Post

आपके इशारों पर चलेगी AI Smartwatch, SpO2 सेंसर जैसे धांसू फीचर्स से लैस है वॉच

Next Post

Flipkart अब घर-घर पहुंचाएगा दवाएं, इन कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Flipkart Sale

Flipkart अब घर-घर पहुंचाएगा दवाएं, इन कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Khus Sharbat

गर्मियों में ठंडा रहने के लिए पीएं खस का शरबत, शरीर को होंगे ये फायदे

10/06/2026
De-Tan

फेशियल के बाद न करें ये काम, डैमेज हो सकती है स्किन

15/07/2025

लाखों कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, योगी सरकार देगी त्योहार से पहले बोनस के साथ सैलरी

26/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version