• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लापता किशोरी की सिर-धड़ कटी लाश मिलने से मचा हड़कम्प

Writer D by Writer D
02/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, चित्रकूट
0
Dead Bodies

Dead Bodies

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। जिले के मऊ थाना अन्तर्गत हटवा गांव में मंगलवार को बीस दिन से लापता किशोरी की सिर-धड़ कटी लाश (Dead body) मिलने से हड़कम्प मच गया। किशोरी के अलग-अलग कटे पड़े अंगों को देख ग्रामीणों के होश उड़ गये। घटना की जानकारी मिलने पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रहीं है। परिजनों की निशानदेही पर एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी ने बताया कि क्षेत्राधिकारी को जल्द ही घटना का खुलासा करने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं मृतक किशोरी के चाचा ने थाना पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। उंनका आरोप है कि नामजद रिपोर्ट लिखाने के बावजूद थाना पुलिस द्वारा कार्यवाई न करने की वजह से ही आज उनकी भतीजी के साथ यह घटना हुई है।

जिले के मऊ थाना क्षेत्र के हटवा गांव की 17 वर्षीय किशोरी सपना मौर्या पुत्री राजेंद्र मौर्या बीती सात फरवरी को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने किशोरी की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने मऊ थाना में गांव के एक युवक विष्णु कहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आज महाशिवरात्रि पर्व पर गांव का एक युवक पूजा के लिए धतूरा का फल लेने जंगल गया था। हटवा-ददरी माइनर मार्ग पर गांव के पूर्व प्रधान बीरेंद्र के कच्चे अधगिरे मकान से तेज दुर्गंध आ रही थी। युवक ने जब पास जाकर देखा तो करीब बीस दिनों से लापता किशोरी सपना का सिर और धड़ कटी लाश पड़ी थी। जिसे देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन युवक वहां से भाग कर गांव पंहुचा और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को भी घटना से अवगत कराया गया। वहीं प्रकरण की जानकारी मिलते ही एसपी धवल जायसवाल सीओ मऊ सुबोध गौतम समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचे।

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में जानकारी सामने आयी है कि किशोरी की शादी 18 फरवरी होनी थी, उसके पहले वह सात फरवरी को गांव के एक युवक के साथ कहीं चली गई थी। किशोरी के पिता राजेंद्र मौर्या ने विष्णु और अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर में नामजद एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच कराई जा रही है। जल्द से जल्द घटना का अनावरण करने के सीओ मऊ को निर्देश दिये गये हैं।

Tags: Chitrakoot newscrime news
Previous Post

सपा, बसपा या कांग्रेस कभी नहीं कराती श्रीराम मंदिर का निर्माण : सीएम योगी

Next Post

मंदिर में चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जांच में जुटी

Writer D

Writer D

Related Posts

rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Next Post
Deputy CMO was held hostage and robbed

मंदिर में चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जांच में जुटी

यह भी पढ़ें

नरेंद्र मोदी

अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन पारंपरिक परिधान में नजर आए पीएम मोदी

05/08/2020

करण जौहर ने आलिया संग खेला रैपिड फायर राउंड, एक्ट्रेस ने ऐसे दिए जवाब

12/11/2021

तपती गर्मियों में ठंडक पहुंचता है ये ड्रिंक, नोट करें रेसिपी

25/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version