• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक समय था जब भारत की सीमा लांघने से डरते थे पड़ोसी : राहुल गांधी

Desk by Desk
16/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राहुल गांधी rahul-gandhi

राहुल गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान उन्होंने इस युद्ध में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि एक समय था कि जब पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे। सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे।

एक ट्वीट में, राहुल गांधी ने कहा कि 1971 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत की सालगिरह पर देश के लोगों और सशस्त्र बलों की वीरता को श्रद्धांजलि। यह एक समय था जब पड़ोसी देश भारत का लोहा मानते थे और देश की सीमाओं का उल्लंघन करने से डरते थे। दिसंबर, 1971 में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी सेना पर एक निर्णायक और ऐतिहासिक जीत हासिल की, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश नाम के एक नए देश का जन्म हुआ। इस दौरान द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण भी हुआ था।

सपने देखना और उनका कड़ी मेहनत के साथ पीछा करना महत्वपूर्ण है : राजवीर धोडी

16 दिसंबर से भारत 50 वर्षो के भारत-पाक युद्ध का जश्न मना रहा है जिसे ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ भी कहा जाता है। 1971 के युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री थीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्विटर पर लिखा कि भारत ने 1971 में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। भारत की सत्ता और संप्रभुता का झंडा गाड़ दिया था। देशभक्ति से प्रेरित इंदिरा गांधी और बहादुर भारतीय सशस्त्र बल के अधिकारियों को श्रद्धांजलि।

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा दूसरे कांग्रेस नेताओं ने भी इंदिरा गांधी और सशस्त्र बलों को सलामी दी। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि 1971 का युद्ध अकेले भारत के हितों की रक्षा करने के लिए नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया में शांति की रक्षा के लिए था। जिस तरह से यह आयोजित किया गया उससे सही राष्ट्रवाद झलकता है। कोई अहंकार नहीं था, कोई बड़बोलापन नहीं था, फिर भी भारत ने एक जिम्मेदार क्षेत्रीय शक्ति की भूमिका निभाई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी एक वीडियो संदेश में कहा कि 16 दिसंबर 1971 को भारत दक्षिण एशिया क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभरा। बहुत कम नेताओं के पास इतनी शक्ति थी और मौका था जो नक्शे को ही बदल दे। लेकिन ये काम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनकी बहादुर सेना ने बांग्लादेश को आजाद करा कर दिखा दिया।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी विजय दिवस पर देश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश अपने बहादुर सैनिकों और ‘आयरन लेडी’ इंदिरा गांधी का ऋणी है। कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में कहा कि हम भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर सैनिकों और इंदिराजी के नेतृत्व को सलाम करते हैं, जिन्होंने न केवल 1971 के भारत-पाक युद्ध में विजय हासिल की, बल्कि बांग्लादेश में लाखों लोगों के आंसू पोछे।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 के भारत-पाकिस्तानयुद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ जलाई। नेशनल वार मेमोरियल पर प्रज्‍ज्वलित चार ‘विक्ट्री मसाल’ अब देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाए जाएंगे, जिनमें परमवीर चक्र और महावीर चक्र पाने वाले गांव भी शामिल हैं।

Tags: congressIndia-Pakistan war 50th anniversarymartyred soldiersrahul gandhiTributeकांग्रेसभारत-पाकिस्तान युद्ध 50वीं वर्षगांठराहुल गांधीशहीद सैनिकश्रद्धांजलि
Previous Post

डीआरडीओ के छह नए निगरानी विमान, दुश्मन पर रखेगा हर वक्त नजर

Next Post

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राॅब से पीएम मोदी ने की मुलाकात

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राॅब Britain's Foreign Minister Dominic Raab

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राॅब से पीएम मोदी ने की मुलाकात

यह भी पढ़ें

योगी कैबिनेट में बृजेश पाठक बने स्वास्थ्य मंत्री, स्वतंत्र देव जल शक्ति, देखें पूरी लिस्ट

28/03/2022
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा Cbse board exam

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा जनवरी-फरवरी में संभव नहीं : रमेश पोखरियाल निशंक

22/12/2020

शाहपुर SHO समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, जानें पूरा मामला

04/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version