• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस के समय किसान आत्महत्या और भ्रष्टाचारी ऐश करता थाः सीएम योगी

Writer D by Writer D
27/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, हाथरस
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाथरस : गरीब, किसान, महिलाएं, युवा सपा-बसपा व कांग्रेस के एजेंडे में नहीं थे। यह केवल वोट बैंक की राजनीति करते थे। यह जाति, समाज को बांटने का पाप करते थे। उनके समय में गरीब भूखमरी का शिकार होता था और आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी। किसान आत्महत्या करता था और भ्रष्टाचारी ऐश करता था। माफिया सरपरस्त बनकर सत्ता का संचालन करते थे, लेकिन आज बिना किसी भेदभाव के देश व प्रदेश में कार्य हो रहा है। उत्तर प्रदेश में साढ़े छह लाख युवाओं को नौकरी दी गई। अब पात्रता के आधार पर ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ चुनाव में एक तरफ भाजपा व एनडीए है तो दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा व इंडी गठबंधन है। उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहीं।

उन्होंने शनिवार को क्रीड़ा स्थल सिकंदराराऊ में हाथरस लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’ के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि इस धरती ने अनेक महापुरुषों, साहित्यकारों और काका हाथरसी जैसे कवि को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिकोण से दो चरणों की 191 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। रुझान बताते हैं कि हाथरस के हींग की खुशबू और फिर एक बार मोदी सरकार का स्वर पूरे देश में गूंज रहा है।

जितना काम कांग्रेस-सपा, बसपा ने नहीं किया, उससे अधिक कार्य भाजपा शासन में हुआ

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि उत्साहित जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देना चाहती है। दस वर्ष में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। नक्सलवाद और आतंकवाद समाप्त हुआ है। विकास के अनेक कार्य हुए हैं। एक ओर भाजपा ने विकास योजनाएं दीं तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने 65 वर्ष तक देश, सपा को चार बार व बसपा को तीन बार प्रदेश में शासन करने का अवसर मिला। इन सबको मिलाकर जितना कार्य इन लोगों ने देश-प्रदेश में नहीं किया। उससे अधिक कार्य पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 वर्ष में देश व सात वर्ष में उत्तर प्रदेश में हुआ है।

दिल्ली से चला पैसा कांग्रेस, सपा-बसपा के दलाल हजम कर जाते थे

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि सपा-कांग्रेस के समय गरीब भूखों मरता था। स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में मरते थे। पहले दिल्ली से चला पैसा कांग्रेस, सपा-बसपा के दलाल हजम कर जाते थे। आज सीधे गरीब के अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से पैसा पहुंच रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार होली-दीवाली में फ्री में सिलेंडर भी उपलब्ध करा रही है।

पसीना आपका और डकैती करेंगे सपा-कांग्रेस, इंडी गठबंधन की

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस ने 1947 में देश को बांटा, अब घोषणा पत्र में कह रही है कि हम संपत्ति सर्वे कराएंगे, फिर बाप-दादा की कमाई पर विरासत टैक्स लगाएंगे। इस टैक्स का मतलब चार कमरे के मकान में यह कहेंगे कि दो कमरे में रहो, दो कमरे सपा-कांग्रेस के अधिकार में चला जाएगा। पसीने से मकान बनाया आपने और डकैती करने यह लोग आएंगे। ऐसा करने की कतई छूट नहीं देना है। इन लोगों ने पहले देश को बांटा, अब संपत्ति को बांटने की साजिश कर रहे हैं। जब हम माफिया पर कार्रवाई करते हैं तो यह उसके घर में जाकर फातिहा पढ़ते हैं।

भारत के तालीबानीकरण करने की साजिश

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस ने कहा कि पर्सनल कानून यानी तीन तलाक की कुप्रथा को लागू करेंगे। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के तालीबानीकरण करने की साजिश का हिस्सा है। अल्पसंख्यक को मर्जी के अनुसार खानपान यानी गोकशी की छूट देंगे। हिंदू के लिए इससे बड़ा पाप नहीं हो सकता। कांग्रेस देश को दंगों की आग में झोकना चाहती है और अपने स्वार्थ के लिए भारत के विभाजन की आधार रखना चाहती है। हिंदुस्तान इसे कतई स्वीकार नहीं करेगा। रामकृष्ण की धरती पर गोकशी नहीं होगी। कसाइयों को गौमाता की हत्या की छूट नहीं देने देंगे। कांग्रेस, सपा-बसपा के हिडन एजेंडे को पहचानकर समय रहते जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा। यह लोग देश की संप्रभुता-अखंडता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

सपा-कांग्रेस के लोग देश के खिलाफ साजिश करना चाहते हैं

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार थी तो अनूसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ी जाति के लोगों के हकों पर डकैती डालने के लिए जस्टिस रंगनाथ मिश्रा कमेटी गठित की। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के नेतृत्व में देश के संविधान का प्रारूप तैयार हो रहा था तो कहा गया कि धर्म के नाम पर कभी आरक्षण नहीं हो सकता है, लेकिन जस्टिस रंगनाथ मिश्रा कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर
बैकडोर से डकैती कर सके। आज उसी तर्ज पर फिर से यह लोग काम कर रहे हैं। सपा-कांग्रेस और सहयोगी दल देश के खिलाफ साजिश करना चाहते हैं।

अहिरयार समाज के उचित सम्मान के लिए हमारी सरकार ने भेजा प्रस्ताव

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस ने यहां के अहिरयार समाज को आरक्षण से वंचित करने का पाप भी किया था। पहले यह अनुसूचित जाति में आती थी, लेकिन कांग्रेस ने इन्हें हटाने का कार्य किया था। इन्हें उचित सम्मान के लिए हमारी सरकार ने प्रस्ताव भेजा है। यह बलदाऊ की भूमि है और यह कहते थे कि रामकृष्ण हुए ही नहीं।

आह्वानः आत्मविश्वास से बचते हुए मतदान केंद्र जरूर जाएं

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि जूझारू अनूप वाल्मीकि ने राजस्व राज्यमंत्री के रूप में बेहतर कार्य किया। संसद में हाथरस की आवाज को बुलंद करेंगे। यहां के विधायकों संग विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगे। सीएम ने आह्वान किया कि अति आत्मविश्वास से बचते हुए अधिक से अधिक लोगों को मतदान केंद्र तक ले जाएं।

ईवीएम पर सवाल उठाने वाले वही लोग हैं जो कभी बैलेट लूटा करते थे : योगी

इस अवसर पर हाथरस के प्रभारी मंत्री असीम अरुण, हाथरस से भाजपा प्रत्याशी व योगी सरकार के मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक अंजुला माहौर, वीरेंद्र सिंह राणा, रवींद्र पाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, ठाकुर जयवीर सिंह, प्रदीप सिंह गुड्डू, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय आदि की मौजूदगी रही।

सीएम (CM Yogi) ने दिवंगत सांसद राजवीर सिंह दिलेर को किया याद

सीएम (CM Yogi) ने दिवंगत सांसद राजवीर सिंह दिलेर को याद किया। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। वे आज हमारे बीच में नहीं रहे। भाजपा परिवार की तरफ से श्रद्धांजलि देता हूं। उनके पिता किशन लाल दिलेर के साथ लंबे समय तक मुझे संसद में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ था। राजवीर सिंह दिलेर भी मेरे साथ सांसद थे। वह हाथरस के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहे हैं। हाथरस के विकास के लिए उनके मन की जो भावनाएं थीं, उसे पूरा करने में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

Tags: cm yogihathras newslok sabha elections 2024Yogi News
Previous Post

मोदी ‘सुपरमैन’ नहीं, ‘महंगाई मैन’ बन गये हैं: प्रियंका गांधी

Next Post

प्रोफेसर सौरभ बने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी के निदेशक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post

प्रोफेसर सौरभ बने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी के निदेशक

यह भी पढ़ें

Shikhar Dhawan

शिखर धवन बने दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर

10/02/2026

होलिका दहन के दिन कर लें ये काम, घर का क्लेश हो जाएगा खत्म

28/02/2026
corona

उप्र में कोरोना के 16,740 नये मामले, 15 हजार से अधिक लोग हुए रोगमुक्त

22/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version