• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर में नहीं होगा कोई मुख्य पुजारी, ट्रस्ट ने लिया बड़ा फैसला

Writer D by Writer D
17/03/2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ram Mandir

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में मुख्य पुजारी के पद पर किसी कि नियुक्ति होगी या नहीं इस बारे में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) ने स्पष्ट कर दिया है। चंपत राय ने कहा है कि राम मंदिर में अब कोई मुख्य पुजारी नहीं होगा क्योंकि आचार्य सत्येंद्र दास जैसा कोई नहीं है। अब किसी को मुख्य पुजारी कहना अतिशयोक्ति होगी। चंपत राय ने कहा कि छह महीने पहले हमने आचार्य सत्येंद्र दास जी से मुख्य पुजारी की नियुक्ति के बारे में पूछा था तो आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अब इसकी जरूरत नहीं है।

बता दें कि राम मंदिर (Ram Mandir) के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 11 फरवरी को निधन हो गया। वह 1993 से राम मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। महासचिव चंपत राय ने कहा अभी मंदिर में सत्येंद्र दास की उम्र और उन जैसा सम्मान वाला कोई नहीं है। किसी ने भी हनुमानगढ़ी के मंदिर के महंत के रूप में इतनी लंबी सेवा नहीं दी है। वह प्रतिमाह वेतन के रूप में केवल 100 रुपए लेते थे। अभी राम मंदिर में हर कोई एक उम्र का है और उन जैसा विद्वान भी कोई नहीं।

फरवरी महीने में स्ट्रोक के चलते आचार्य सत्येंद्र दास को अयोध्या के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बेहतर इलाज के लिए उन्हें पहले ट्रामा सेंटर और फिर लखनऊ एसजीपीजीआई रेफर किया गया था। अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आचार्य सत्येंद्र दास मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से भी ग्रस्त थे। चार फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर आचार्य सत्येंद्र दास का हालचाल जाना था। इस दौरान सीएम ने डॉक्टरों से इलाज की प्रगति पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए थे।

मुख्य पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया था

आचार्य सत्येंद्र दास को राम मंदिर निर्माण के आरंभ से ही मुख्य पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया था और वह श्री राम जन्मभूमि के पूजा कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा कि सत्येंद्र दास जी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है।

गैंगरेप आरोपी का हाफ एनकाउंटर, सुनवाई न करने पर दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

धार्मिक अनुष्ठानों और शास्त्रों के ज्ञाता रहे महंत जी का पूरा जीवन भगवान श्री राम की सेवा में समर्पित रहा। देश के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं अनुयायियों को संबल प्रदान करे।

Tags: ayodhya newsram mandirup news
Previous Post

आम आदमी को लगा झटका, फरवरी में थोक महंगाई बढ़कर यहां पहुंची

Next Post

योगी राज में 222 दुर्दांत अपराधियों का एनकाउंटर, 142 अरब से अधिक की संपतियां जब्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

12/08/2026
Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Next Post
Urban areas will be rejuvenated with 25 thousand crores

योगी राज में 222 दुर्दांत अपराधियों का एनकाउंटर, 142 अरब से अधिक की संपतियां जब्त

यह भी पढ़ें

cm yogi

लखीमपुर खीरी के पीड़ितों के साथ है सरकार, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : योगी

04/10/2021
Kajari Teej

कजरी तीज के दिन करें ये उपाय, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान

22/08/2024
श्मशान घाट पर एंबुलेंस की कतार

कोरोना वायरस की बढ़त से बेंगलुरु के श्मशान घाट पर लग रही एंबुलेंस की कतार

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version