• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ये हैं देश के पांच प्रमुख कालभैरव मंदिर, हर मनोकामना होगी पूरी

Desk by Desk
10/12/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
kaal bhairav

कालभैरव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क।  पुराणों के अनुसार भगवान शिव के कालभैरव स्वरूप की उत्पत्ति मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुई थी। ऐसी मान्यता है इस दिन काल भैरव की पूजा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिल जाती है। देश के प्रायः सभी क्षेत्रों में श्रीभैरव की पूजा होती है। भैरव, देवी तीर्थ में हैं तो शिवधाम में भी हैं। भैरव बड़े-बड़े महलों में, चौक-चौराहे व नगर के प्रवेश द्वार पर विराजमान हैं। भारत में कई स्थानों पर प्रसिद्ध कालभैरव मंदिर है जिनका अपना अलग-अलग महत्व है।

भारत में शिव के अवतार कालभैरव के अनेकों मंदिर हैं। उनमें से काशी के काल भैरव मंदिर की विशेष मान्यता है। उत्तर प्रदेश में काशी नगरी को मोक्षदायनी नगरी कहा जाता है। यहां साक्षात भगवान विश्वनाथ विराजमान हैं, जो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। कहते हैं कि इस नगरी की रक्षा भैरवनाथ करते हैं इसलिए उन्हें काशी का कोतवाल भी कहा जाता है। यह काशी के विश्वनाथ मंदिर से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसी मान्यता है कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद जो भक्त इनके दर्शन नहीं करता है उसकी पूजा सफल नहीं मानी जाती है।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित काल भैरव का मंदिर चमत्कारिक है। कालभैरव का मंदिर उज्जैन नगर के क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित है। यहां भैरवनाथ की मूर्ति साक्षात है जो मदिरापान करती है। आश्चर्य की बात यह है कि देखते ही देखते वह पात्र जिसमें मदिरा का भोग लगाया जाता है खाली हो जाता है। यह शराब कहां जाती है, ये रहस्य आज भी बना हुआ है। यहां रोज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और इस चमत्कार को अपनी आंखों से देखती है। कालभैरव का यह मंदिर लगभग छह हजार साल पुराना माना जाता है। यहां ऐसी परांपरा है कि लोग भगवान काल भैरव को प्रसाद को रूप में केवल शराब ही चढ़ाते हैं।

बटुक भैरव मंदिर दिल्ली में स्थित है। बाबा बटुक भैरव की मूर्ति यहां पर विशेष प्रकार से एक कुएं के ऊपर विराजित है। बटुक भैरव नाथ मंदिर में भगवान भैरव बाबा का सिर्फ चेहरा ही है और चेहरे पर बड़ी-बड़ी दो आंखे हैं। बटुक भैरव नाथ मंदिर में मदिरा, दूध व गुड का प्रसाद भगवान को अर्पित किया जाता है तथा प्रसाद को स्थानीय भक्तों में वितरित कर दिया जाता है। यह प्रतिमा पांडव भीमसेन काशी से लाए थे।

नैनीताल के समीप घोड़ाखाल का बटुकभैरव मंदिर भी अत्यंत प्रसिद्ध है। यह गोलू देवता के नाम से प्रसिद्धि है। मंदिर में विराजित इस श्वेत गोल प्रतिमा की पूजा के लिए प्रतिदिन बहुत श्रद्धालु भक्त यहां पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां पर सच्चे मन से पूजा और प्रार्थना की जाए तो भैरवनाथ उसे पूरी करते हैं। मुराद पूरी होने पर इस मंदिर में घंटी भेंट की जाती है।

श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ एक अत्यंत प्राचीन तीर्थ स्थल है। जो जोधपुर से 116 किमी. तथा बालोतरा से 12 किमी.जोधपुर- बाड़मेर मुख्य रेल मार्ग पर स्थित है। यहां जैन समाज के तेइसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की दसवीं शताब्दी की प्राचीनतम मूर्ति के साथ भैरवनाथ विराजमान हैं। जैन मंदिर में भैरवनाथ की मूर्ति स्वयं बटुक भैरव की इच्छा से विराजमान हुई थी। गुरुदेव हिमाचल सुरीश्वरजी को एक बार एक सुंदर बालक ने दर्शन देकर यहां भैरव प्रतिमा को स्थापित करने की बात कही थी। बाबा भैरव के चमत्कारों के कारण हज़ारों लोग प्रतिवर्ष श्री नाकोडा भैरव के दर्शन करने यहां आते है और मनवांछित फल पाते हैं।

Tags: kaal bhairav ashtami 2020Kaal Bhairav Jayanti 2020kaal bhairav jayanti 2020 dateकाल भैरवकाल भैरव जयंती 2020काल भैरव जयंती कब हैबाबा काल भैरव जयंती
Previous Post

नई एमएसएमई इकाईयों से लगभग 25 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं : सहगल

Next Post

गर्भवती महिला की सही देखभाल हो, उसका खान-पान उचित हो : जय प्रताप सिंह

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Next Post
Jai Pratap Singh

गर्भवती महिला की सही देखभाल हो, उसका खान-पान उचित हो : जय प्रताप सिंह

यह भी पढ़ें

Nitin Gadkari

नितिन गडकरी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कार्यालय में आए 3 धमकी भरे फोन

21/03/2023
murder

खाने में सलाद न देने पर पत्नी को फावड़े से काट डाला, हत्यारोपी पति फरार

01/06/2021
corona vaccination

आज से कोरोना पर वैक्सीन का वार, लखनऊ में हुकुम सिंह को लगेगा पहला टीका

16/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version