• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस तारीख को संडे होने के बावजूद खुलेंगे बैंक, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
21/03/2024
in Business
0
Banks

Banks

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों (Banks) को निर्देश दिया है कि 31 मार्च को संडे होने के बावजूद वह अपनी कुछ शाखाओं को विशेष तौर पर खुला रखेंगे। ये सभी शाखाएं सरकारी कामकाज की डील करेंगी। वैसे 31 मार्च को वित्त वर्ष का आखिरी दिन है, इसलिए भी उस दिन बैंकों में काम तो देर रात तक होगा, लेकिन पब्लिक डीलिंग नहीं होगी।

आरबीआई ने एक बयान जारी करके कहा है कि 31 मार्च को बैंकों की वो सभी शाखाएं खुली रहेंगी, जो भारत सरकार से जुड़ी सरकारी रिसीविंग और पेमेंट को डील करती है। इन शाखाओं में रविवार की कोई छुट्टी नहीं होगी। आरबीआई का कहना है कि बैंक शाखाओं के खुले रहने की वजह से वित्त वर्ष 2023-24 की रिसीविंग और भुगतान से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सकेगा”

भारत में वित्त वर्ष अप्रैल से मार्च तक होता है। इसलिए 31 मार्च को अकाउंट्स क्लोजिंग का दिन होता है। ऐसे में संडे या मंडे, उस दिन सभी बैंकों में एम्प्लॉइज देर रात तक अकाउंट्स का मिलान करते हैं। इसके ऐवज में सभी बैंक कर्मचारियों को 1 अप्रैल को छुट्टी दी जाती है। ऐसे में 1 अप्रैल 2024 को भी बैंकों में पब्लिक डीलिंग नहीं होती है।

होली पर भी कई दिन बंद रहने वाले हैं बैंक (Banks)

31 मार्च वाले ही हफ्ते में ही होली का त्योहार भी पड़ रहा है। ऐसे में मार्च के बचे हुए दिनों में बेहद कम दिन ही बैंक (Banks) खुलने वाले हैं। अलग-अलग राज्यों में बैंकों की अलग-अलग दिन छुट्टी है। एक बार आप इस लिस्ट पर नजर डाल सकते हैं…

– RBI की हॉलिडे लिस्ट के हिसाब से 22 मार्च को बिहार में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन बिहार दिवस की छुट्टी रहेगी।
– 23 मार्च को महीने का चौथा शनिवार है, तो 24 मार्च को रविवार है। इन दोनों ही दिन बैंक बंद रहेंगे।

बैंक कर्मियों की सैलरी में बंपर इजाफा, अब हफ्ते में पांच दिन ही खुलेंगे बैंक

– देश के अधिकतर इलाकों में सोमवार 25 मार्च को धुलेड़ी या होली मनाई जाएगी। इसलिए बैंकों में छुट्टी रहेगी।
– 26 मार्च को बिहार, ओडिशा और मणिपुर में होली की छुट्टी है। इसका मतलब इन राज्यों में 25 को बैंक खुलेंगे।
– बिहार में 27 मार्च को भी होली की छुट्टी है। उस दिन यहां बैंक बंद रहेंगे।
– मार्च महीने के आखिर में यानी 29 मार्च को गुड फ्राइडे त्योहार है। इसलिए उस दिन बैंक बंद रहेंगे।
– मार्च का महीना फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग भी होता है। इसलिए 31 से पहले सिर्फ 30 मार्च को बैंक खुलेंगे।

Tags: 31 marchBank Newsbank openRBI
Previous Post

BHU शुरू करेगा चार वर्षीय यूजी कोर्स, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

Next Post

इस विभाग में निकली 6570 नौकरियां, B.COM-M.COM डिग्री वाले अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Gold
Business

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव स्थिर

09/09/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

09/09/2026
Next Post
Bumper recruitment for 1,213 posts in AVNL

इस विभाग में निकली 6570 नौकरियां, B.COM-M.COM डिग्री वाले अप्लाई

यह भी पढ़ें

Yamuna Expressway Accident

यमुना एक्सप्रेस पर भीषण हादसा, वोल्वो बस ने दो कारों को मारी टक्कर, चार की मौत

24/07/2023
gupt navratri

गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन, आज करें तारा देवी की पूजा, पढ़े कथा

11/02/2024
Hansika

एक दूजे के हुए हंसिका और सोहेल, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

06/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version