• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्लोइंग स्किन के लिए करें इन फूलों का इस्तेमाल

Writer D by Writer D
26/10/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
flowers

flowers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खूबसूरत त्वचा की चाहत को पूरा करने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय करती हैं। वे बाजार में मिलने वाले महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के साथ ही पार्लर में जाकर ट्रीटमेंट लेना पसंद करती हैं। इसी के साथ घरेलू नुस्खों की बात करें तो महिलाएं किचन में मौजूद कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बगिया में खिलने वाले सुंगंधित फूल (Flowers) भी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। फूलों में विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जिनकी मदद से त्वचा को निखार दिलाने में मदद मिलती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह फूलों (Flowers)  के इस्तेमाल से सुंदर दिखाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

गुलाब का फूल (Flowers) 

गुलाब का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में किया जाता है, क्योंकि यह त्वचा और बालों को मॉइस्चराइज़ करने के साथ ही इंफ़्लेमेशन को भी कम करता है। सेंसेटिव स्किन वाले भी गुलाब के फूल का इस्तेमाल स्किन केयर में कर सकते हैं। मुंहासों की समस्या दूर करनी हो या चाहिए गुलाब सी निखरी रंगत, गुलाब के फूल से मुमकिन से इसे पूरा कर पाना। रोज वॉटर यानि गुलाब जल तो बाजार में मिलता ही है। इसके अलावा इसकी पंखुड़ियों को पीसकर फेस मास्क भी बना सकते हैं। गुलाब स्किन को पूरी तरह हाइड्रेट करता है और डीप क्लैन्जिंग भी करता है।

गुड़हल का फूल (Flowers) 

गुड़हल का फूल डेड स्किन से दूर कर नए सेल्स ग्रोथ में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से बढ़ती उम्र के असर को आसानी से कम किया जा सकता है। स्किन पर उम्र का प्रभाव हावी न हो और झुर्रियां दूर रहें इसके लिए आप गुड़हल के फूलों से फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए गुड़हल के फूल की पंखुड़ियों को उबाल लें। फिर इन्हें महीन पीस कर इनका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसमें कुछ बूंदें शहद की मिला लें और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा कर कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें। जब यह पेस्ट सूख जाए तो अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें। यह फेस मास्क आपके चेहरे में ताजगी और निखार लाएगा।

कमल का फूल (Flowers) 

यह आपकी त्वचा की ख़ूबसूरती को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रभावी माने जाते हैं। सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से साफ कर लें। अब कमल के फूलों की पंखुड़ियों को क्रश करें। आप चाहें तो दूध मिक्स कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा कर क़रीबन 15 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से साफ कर लें। इसके अलावा आधा चम्मच दूध में कमल की पंखुड़ियों को क्रश कर लें। अब इसमें चंदन पाउडर और बाक़ी बचे हुए दूध को मिक्स कर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और क़रीबन 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से साफ कर लें।

गेंदे का फूल (Flowers) 

गेंदे के फूल से सनबर्न से लेकर रैशेस और यहां तक कि चेहरे के दाग़ और काले धब्बों का भी इलाज किया जा सकता है। गेंदे के फूल को फेस पैक में इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, नए स्किन सेल्स की ग्रोथ होती है। कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे आपकी स्किन सेहतमंद दिखाई देती है। ऑयली फेस पैक के लिए आप गेंदे के कुछ फूलों का पेस्ट तैयार कर लें। इसमें एक बड़ा चम्मच दही, आधा चम्मच नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच गुलाब जल डाल लें। सभी सामग्रियों को एक साथ मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब पैक सूख जाए तो चेहरा गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करने से ऑयली स्किन में निखार आएगा। साथ ही दाग धब्बे भी दूर होने लगेंगे।

लैवेंडर का फूल (Flowers) 

लैवेंडर त्वचा और बालों की समस्याएं दूर करने में बहुत ही असरदार होता है। रिंकल्स, मुंहासों दूर करने के अलावा बालों को मॉइश्चराइज करने में भी मदद करता है। लैवेंडर के फूल स्किन ऑयल एंड पीएच लेवल को बैलेंस करते हैं। ये ड्राई स्किन को भी रूखा होने से बचाते हैं। इसके फेस मास्क से चेहरे इंफेक्शन भी ठीक होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फूल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।

चमेली का फूल (Flowers) 

चमेली के फूल में एंटी-एजिंग तत्व पोर्स को क्लीन करने, फ़ाइन लाइन्स कम करने का काम करता है। एंटी-ऑक्सिडेंट्स की मौजूदगी स्किन को हेल्दी और निखारने का काम करती है। यह त्वचा की टोन को एक समान करता है। पॉल्यूशन का जो असर त्वचा पर पड़ता है, उन कारकों को नष्ट करता है। इस्तेमाल के लिए चमेली के फूलों के पल्प को मोगरा के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखें। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। यह आपके चेहरे को पूरी तरह मॉइस्चराइज कर देगा।

Tags: beauty benefits of flowersBeauty tipsbeauty tips in hindiflowersflowers amazing beauty benefits
Previous Post

इस टेकनीक से पाए सुंदर और कोमल बाल

Next Post

तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़, मां लक्ष्मी घर में भर देंगी सुख समृद्धि के भंडार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
Eyeliner
फैशन/शैली

ऐसे बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती

28/06/2026
mug omelette
Main Slider

आपकी क्रिएटिविटी दिखाएगा ये ऑमलेट, नोट करें Recipe

28/06/2026
Chicken Nuggets
फैशन/शैली

क्रिस्पी चिकन नगेट्स से इफ्तारी को बनाएं टेस्टी, नोट कर लें रेसिपी

28/06/2026
beard
Main Slider

हीरो जैसी बियर्ड की है चाहत, तो आजमाए ये नुस्खें

28/06/2026
Next Post
Basant Panchami

तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़, मां लक्ष्मी घर में भर देंगी सुख समृद्धि के भंडार

यह भी पढ़ें

up BJP creates new team

यूपी बीजेपी ने बनाई नई चुनावी टीम, जाति और क्षेत्रवाद हुआ हावी

23/08/2020
weight gain

वजन बढ़ाने तथा मजबूत शरीर पाने के लिए अपनाएं कुछ घरेलू नुस्खे

17/01/2022
Siddharth Nath

राष्ट्र के प्रति चिंतन व परिश्रम से समाज को समृद्धिशाली बनाया जा सकता : सिद्धार्थनाथ

13/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version