• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किस्मत को चमकाने का काम करेंगे ये रत्न, धारण करते ही बनने लगेंगे सभी काम

Writer D by Writer D
06/03/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Gemstones

Gemstones

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर कोई चाहता हैं कि उसकी किस्मत हमेशा उसका साथ दें और हर काम में उसे सफलता प्राप्त हो। ऐसे में भगवान के आशीर्वाद के साथ आपकी मेहनत और किस्मत होना भी जरूरी हैं। लोग कहते हैं मेहनत तो हम करते हैं लेकिन किस्मत साथ नहीं देती हैं। ऐसे में आप रत्नों (Gems) की मदद ले सकते हैं जो आपकी किस्मत को चमकाने का काम करेंगे।

जी हां, ज्योतिष में भी रत्नों (Gems) का बहुत महत्व माना गया हैं जिनका ग्रहों से गहरा नाता होता हैं। रत्नों को धारण करने से ग्रहदोष समाप्त होते हैं और सफलता के द्वार खुलते हैं।

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे रत्नों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें धारण करते ही आपके सभी काम बनने लगेंगे। तो आइये जानते हैं इन रत्नों के बारे में…

नीलम रत्न (Gems) 

रत्न शास्त्र के अनुसार नीलम रत्न का संबंध शनि से होता है। जन्म कुंडली में शनि की महादशा विपरीत हो तो उसके लिए नीलम बेहद शुभ होता है। नीलम पहनते ही कमजोर शनि का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। शनिदेव का मनपसंद रत्न नीलम को हर कोई व्यक्ति ऐसे ही नहीं पहन सकता। ज्योतिशास्त्र के अनुसार, नीलम जब किसी व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम देता है तो कुछ ही दिनों में वह उस व्यक्ति को सुख-संपदा और ऐश्वर्य से परिपूर्ण बना देता है। नीलम जिनके लिए अनुकूल और शुभ होता है उन्हें धारण करते ही शुभ फल देने लगता है। सबसे पहले तो स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो उससे राहत मिलनी शुरू हो जाती है। नीलम शुभ होने पर धारण करने वाले व्यक्ति को आर्थिक लाभ मिलने के साथ नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के संकेत भी शुरू हो जाते हैं। नीलम जब किसी व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम देता है तो कुछ ही दिनों में वह उस व्यक्ति को सुख-संपदा और ऐश्वर्य से परिपूर्ण बना देता है।

पन्ना रत्न (Gems) 

पन्ना रत्न धारण करने से बुद्धि तेज होती है और किसी भी काम की अनिश्चितता निश्चितता में बदल जाती है। पन्ना धारण करने वाले का करियर में तरक्की और धन-लाभ में भी उपयोगी है। रत्न शास्त्र के अनुसार जिस घर में पन्ना होता है वहां धन की वृद्धि होती है। व्यापारियों को पन्ना पहनने से लाभ होता है। इसे धारण करने से स्मरण शक्ति तेज होती है। पन्ना धारण करते समय जातक को यह ध्यान रखना चाहिए कि पन्ना के साथ मोती, मूंगा और पुखराज जैसे रत्न न धारण करें अन्यथा यह विपरीत परिणाम देगा।

जेड स्टोन

रत्न शास्त्र के अनुसार व्यापार करने वालों के लिए हरा जेड स्टोन धारण करना शुभ रहता है। यह पदोन्नति-सम्मान और पैसा सब कुछ दिलाता है। यदि कोई जातक नए व्यापार को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो हरे रंग का जेड स्टोन धारण करना चाहिए। यह रत्न काम के प्रति एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है और आर्थिक रुप से मजबूती भी प्रदान करता है। धन-समृद्धि के लिए भी इस रत्न को उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही जॉब और बिजनेस में तरक्की के लिए हरे रंग का जेड स्टोन पहनना बहुत ही लाभदायक है।

टाइगर रत्न

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्न शास्त्र में टाइगर रत्न को सबसे प्रभावशाली माना जाता है। यह करियर में बेशुमार तरक्की दिलाता है। यह पीले रंग का धारियों दार रत्न होता है। इस रत्न की बनावट और प्रभाव के कारण इस रत्न को टाइगर रत्न कहा जाता है। यह रत्न आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी करता है और जीवन में सफलता दिलाने में सहायक होता है। माना जाता है कि टाइगर रत्न को धारण करने से भाग्य जाग्रत होता है, जिससे आपकी निजी और आर्थिक सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

Tags: AstrologyAstrology tipsgemsgems astrology
Previous Post

होलिका दहन कब है ? जानें मुहूर्त व पूजन सामग्री

Next Post

मणिकर्णिका घाट पर इस दिन खेली जाएगी चिता भस्म की होली

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
Chita Bhasm Holi

मणिकर्णिका घाट पर इस दिन खेली जाएगी चिता भस्म की होली

यह भी पढ़ें

Terror due to the terrible form of Yamuna

दिल्ली में आएगी जल प्रलय, यमुना के विकराल रूप से दहशत

04/09/2025
bharat bandh

भारत बंद की वजह से पड़ा इन परिक्षाओं पर असर, कई परिक्षाएं स्थगित

08/12/2020
Murder of BJP leader

घर से उठा कर भाजपा नेता की हत्या, तृणमूल के पूर्व विधायक पर आरोप

02/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version