• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुरुवार को इन उपायों से मिलेगी तरक्की

Writer D by Writer D
13/11/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Lord Vishnu

Lord Vishnu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज गुरुवार अर्थात बृहस्पतिवार (Thursday) का दिन हैं जो कि हिंदू धर्म में बृहस्पति ग्रह के साथ ही भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित होता हैं। आज के दिन की गई पूजा-अर्चना कार्य में तरक्की, यश एवं कीर्ति में वृद्धि करते हुए जीवन में आ रही आर्थिक, सामाजिक या वैवाविक परेशानियों को दूर करती हैं। गुरु ग्रह को मनुष्य के जीवन में धन, नौकरी, गृहस्थ जीवन और उच्च शिक्षा का कारक माना जाता है।

बृहस्पति (Thursday) को सभी नौ ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है जिसकी मजबूत स्थिति से कार्यों की सफलता एवं शुभता सिद्ध होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको गुरुवार के दिन किए जाने वाले ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ ही आपकी उन्नति को प्रशस्त करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

स्नान के पानी में हल्दी

गुरुवार (Thursday) के दिन सुबह जल्दी उठें और रोजमर्रा के कार्यों से निवृत होकर स्नान करें। स्नान के पानी में चुटकी भर हल्दी डाल लें। स्नान के बाद बृहस्पति देव की पूजा करें। साथ ही बृहस्पति देव की कथा जरूर पढ़ें। ध्‍यान रखें क‍ि क‍िताब पढ़ने से पहले उसपर पीले रंग के फूल चढ़ाएं और धूपबत्‍ती द‍िखा दें। इसके बाद पूरी श्रद्धा से ‘ऊं बृं बृहस्पतये नम:’ मंत्र का 11 या 21 बार जप करें।

विष्णु के साथ लक्ष्मी की भी पूजा

गुरुवार (Thursday) के दिन भगवान विष्णु के साथ धन एवं वैभव की देवी माता लक्ष्मी की भी पूजा करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुपये की तंगी दूर होगी। ध्यान रहे कि माता लक्ष्मी को तुलसी का पत्ता न चढ़ाएं।

केले के वृक्ष की पूजा

गुरुवार के द‍िन जब बृहस्‍पत‍ि देव की पूजा करें तो केले के वृक्ष की पूजा जरूर करें। साथ ही केले के वृक्ष में जल और पीले रंग के पुष्प चढ़ाएं। वहीं अगर विवाह होने में अड़चन आ रही है तो गुरुवार व्रत का संकल्प करें। इसके बाद कम से कम 11 गुरुवार तक न‍ियम‍ित रूप से व्रत रखें। इस दौरान पीले रंग के वस्‍त्र पहनें और भोजन में भी पीली चीजों का सेवन करें और केले का दान करें। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि गुरुवार के द‍िन जब आप व्रत कर रहे हों तो केले का दान करना शुभ फल देता है। लेक‍िन कभी स्‍वयं केले का सेवन नहीं करना चाह‍िए।

पूजाघर में हल्दी की माला लटकाएं

अगर बिजनेस में दिक्कत चल रही है तो गुरुवार के दिन पूजाघर में हल्दी की माला लटकाएं। साथ ही अपने कार्यस्थल पर भी पीले रंग की वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। साथ ही इस दिन भगवान लक्ष्मी नारायण के मंदिर में लट्टू का भोग भी लगाएं। ऐसा करने से व्यापार में तरक्की मिलने लगेगी।

गुरुवार (Thursday) का व्रत रखें

पति एवं पत्नी के बीव वैवाहिक समस्याएं हैं, तो दोनों लोगों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए और साथ में ही भगवान विष्णु एवं बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए। आपके जीवन में सुख एवं सौभाग्य बढ़ेगा। समस्याएं दूर होंगी।

केसर और चने की दाल का दान

अगर कुंडली में बृहस्‍पत‍ि की स्थिति खराब हो तो बृहस्पतिवार के दिन भगवान व‍िष्‍णु के मंदिर में केसर और चने की दाल का दान करना चाह‍िए। साथ ही माथे पर भी केसर और चंदन का त‍िलक लगाना चाह‍िए। इसके अलावा गुरुवार के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाह‍िए। ऐसा करने से बृहस्‍पत‍ि देव प्रसन्‍न होते हैं और श‍िक्षा, नौकरी-व्‍यवसाय में आ रहीं द‍िक्‍कतें खत्‍म होती हैं।

हल्दी का टीका

गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार (Thursday) पूजा के बाद अपनी कलाई में या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका लगा लें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य क्षेत्र में धन-लाभ होता है।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindiLord VishnuThursday Remedies
Previous Post

रात के समय भूल से भी न करें ये काम, जीवन हो जाएगा बर्बाद

Next Post

गुरुवार के दिन करें ये उपाय, दूर होंगी आर्थिक दिक्कतें

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Next Post
Lord Vishnu

गुरुवार के दिन करें ये उपाय, दूर होंगी आर्थिक दिक्कतें

यह भी पढ़ें

Even after year of death,fans could not forget him, know some stories related to Sushant

मौत के एक साल बाद भी फैंस नहीं भुला पाए उनको, जानिए सुशांत से जुड़े कुछ किस्से

14/06/2021
Om Prakash Rajbhar

बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर अखिलेश को बनाएंगे मुख्यमंत्री : ओमप्रकाश राजभर

24/10/2021
Rishi Kapoor brother Randhir

ऋषि कपूर को याद कर बोले रणधीर- वह मेरे लिए भाई से ज्यादा एक दोस्त थे

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version