• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस नवरात्रि घर ले आए ये पौधे, दूर हो जाएगी पैसों की दिक्कत

Writer D by Writer D
03/04/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Sharadiya Navratri

Sharadiya Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवी मां की आराधना के विशेष दिन नवरात्रि (Navratri) की शुरुआत हो चुकी है. इन दिनों में मां को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु जहां मां के पूजन और भक्ति में नतमस्तक रहेंगे, तो वहीं घर-परिवार की सुख-सम्पन्नता के लिए तरह-तरह के उपाय भी आजमाएंगे.

ऐसा ही एक उपाय है नवरात्रि के दिनों में विशेष तरह के पौधों को घर में लगाने का. माना जाता है कि नवरात्रि के दिनों में इन पौधों को घर में लगाने से देवी मां प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं और घर में पैसों की दिक्कत नहीं होती है. साथ ही घर में सुख-संपन्नता भी बनी रहती है. आइये जानते हैं की नवरात्रि में कौन से पौधों को घर में लगाना शुभ होता है.

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है और इस पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि नवरात्रि के दौरान घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है. स्वच्छता के साथ इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और पैसे की दिक्कत ख़त्म होती है. लेकिन तुलसी का पौधा लगाने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि रविवार और एकादशी को छोड़कर रोज़ाना तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं. साथ ही शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक भी जलाएं.

हरसिंगार का पौधा

नवरात्रि के दिनों में घर में हरसिंगार का पौधा लगाने से भी मां प्रसन्न होती हैं. कहा जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से धन-सम्पदा बढ़ती है. साथ ही घर में खुशियां आने लगती हैं. लेकिन इसको घर में लगाने से पहले नहा-धोकर स्वच्छ कपड़े पहनना भी जरूरी है.

केले का पौधा

नवरात्रि के शुभ दिनों में केले का पौधा लगाने से भी घर में पैसों की दिक्कत ख़त्म होने लगती है. कहा जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने के बाद इस पर हर  गुरुवार को जल में दूध मिलाकर चढ़ाने से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होता है. साथ ही घर में खुशियां और सुख का वास होता है.

Tags: AstrologyAstrology tipsChaitra navratriChaitra Navratri 2022Navratri muhurtNavratri News
Previous Post

एक बार जरूर ट्राई करें सूजी के रसगुल्ले

Next Post

दिल्ली में पेट्रोल 103 के पार, चेक करें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
Hair
फैशन/शैली

बेजान बालों के लिए रामबाण है ये दूध, हेयर हो जाएंगे सॉफ्ट और शाईनी

19/07/2026
Broom
धर्म

इस जगह झाड़ू रखने से घर में होगा दरिद्रता का वास

19/07/2026
Basuri
धर्म

घर के इस हिस्से में रखें बांसुरी, मिलेगी तरक्की

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Next Post
petrol

दिल्ली में पेट्रोल 103 के पार, चेक करें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

Prabhnoor Kaur

‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ के सहारे प्रभनूर ने खड़ा किया कारोबार, दूसरों को दिया रोजगार

08/03/2026
Khesari Yadav

खेसारी के गाने ‘मेहरारू से हार गया’ ने उड़ाया गर्दा, एक करोड़ से अधिक हुए व्यूज

08/02/2021

ब्रा-जींस में उर्फी ने शेयर की बोल्ड फोटो, कैप्शन में लिखा- तुम्हें पता है मैं कितनी बार…

26/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version