• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मस्सों से मुक्ति दिलाएंगे ये उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर

Writer D by Writer D
11/08/2025
in फैशन/शैली
0
warts

warts

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर कोई चाहता हैं कि उनकी स्किन (Skin) बेदाग़ और साफ़-सुथरी रहे। लेकिन इस चाहत पर पानी फेरने का काम करती हैं मस्सों (Warts) की समस्या जो आज के समय में बेहद आम हो चुकी हैं। देखा जाता हैं कि लोगों के चेहरे, गर्दन या कान के पीछे मस्से हो जाते हैं। ये मस्से चेहरे पर अलग से नजर आते हैं जिससे सभी छुटकारा पाना चाहते हैं। कई लोग तो इन्हें हटाने के लिए सर्जरी तक करवाने को तैयार हो जाते हैं। अगर आपको ये मस्से (Warts)  रह रहकर परेशान कर रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इन अनचाहे मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं। इसका असर धीमा जरूर होगा लेकिन आप डॉक्टर की सर्जरी जैसे प्रोसेस से बच जाएंगे। तो आइये जानते हैं चहरे को मस्सों (Warts)  से मुक्ति दिलाने वाले इन घरेलू उपायों के बारे में…

लहसुन

लहसुन की कलियों को छीलकर इनका पेस्ट बना लें। चाहें तो आप इन्हें कद्दूकस भी कर सकती हैं। इस पेस्ट को मस्से पर लगाकर बैंडेज लगा लें। ध्यान रखें कि पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए। ताकि यह आराम से मस्से पर टिक सके और जब आप बैंडेज लगाएं तो यह पेस्ट मस्से पर ही होना चाहिए। आयुर्वेद में लहसुन को गुणों की खान माना गया है। यह चर्म रोगों के साथ ही कई असाध्यर रोग दूर करने में सहायक है।

सेब का सिरका

सेब का सिरका भी मस्सों को हटाने में कारगर होता है। एपल साइडर विनेगर में एंटीवायरल जीवाणु और एंटीफंगल के गुण मौजूद होते हैं। सेब के सिरके का इस्तेमाल करने के लिए एक कप पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। अब इस मिश्रण में रुई को डुबोकर उसे मस्सों पर लगाएं। इसके बाद मस्सों को किसी बैंडेज आदि से कवर कर लें। इस उपाय से कुछ समय बाद ही मस्सा काला पड़ जाएगा। काला पड़ने के बाद मस्सा हट जाता है।

तुलसी

तुलसी के पत्तों से मस्सों से स्वाभाविक रूप से छुटकारा पाया जा सकता है। तुलसी को कूटकर उसे प्रभावित हिस्से पर रगड़ लें। इन्हें मस्से पर लगा रहने दें और किसी कपड़े से ढंक दें। यह प्राकृतिक उपाय मस्से की समस्या को दूर कर सकता है।

बेकिंग सोडा

मस्से होने की वजह एक वायरस को माना जाता है। इस वायरस से लड़ने में बेकिंग सोडा को अच्छा माना गया है। बेकिंग सोडा में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मस्सों को खत्म करने का काम करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच सिरका को बेकिंग सोडा में मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं।

प्याज

मस्से से छुटकारा पाने के लिए प्याज का रस भी कारगर है। आप बस प्याज को कद्दूकस से घिस लें या फिर प्याज को काटकर उसे मिक्सी में पीस लें। इसे छानने के बाद इसका रस निकालें। इस रस को रोजाना मस्से पर लगाने से कुछ ही दिन में मस्सा अपने आप सूखकर झड़ जाएगा।

कैस्टर ऑयल

ये एक चमत्कारिक तेल है। त्वचा पर इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही मस्सों को दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको और बेहतर परिणाम चाहिए तो आप इसमें बेकिंग पाउडर भी मिला सकते हैं


बरगद के पत्तों का रस

बरगद के पत्ते भी मस्से को जड़ से खत्म करने में इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आप बरगद के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें। इन्हें लगाने से मस्से के आसपास की त्वचा मुलायम हो जाती है। साथ ही मस्से अपने आप सूखकर झड़ जाते हैं।

एलोवेरा

मस्से हटाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए एलोवेरा के पत्तों से जेल निकालने के बाद इसे मस्सों पर लगा लें। अब इसे किसी कपड़े आदि से कवर करके रखें। दिन में दो बार इस जेल को मस्सों पर लगाएं। इससे जल्द ही मस्से कम होने लगेंगे।

आलू

आलू का रस लगाना या फिर आलू को काटकर मस्सों पर रगड़ना भी एक बढ़िया विकल्प है, अनचाहे मस्सों से निजात पाने का। आप चाहें तो आलू का रस रात भर मस्सों पर लगाकर भी रख सकते हैं।

अलसी के बीज

अलसी के बीज ना केवल सेहत के लिए लाभदायक होता है बल्कि ये मस्से की समस्या को भी दूर करने में असरदार है। बस आप अलसी के बीजों को पीस लें। इसके बाद इसमें अलसी का तेल और थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को मस्सों पर करीब 4 से 5 दिन लगाने पर आपको इसका असर दिखने लगेगा

Tags: beauty hacksBeauty tipsremedies to treat facial warts
Previous Post

इस चटनी से खाना हो जाएगा और जायकेदार

Next Post

सपने में दिखे कनखजूरे, तो इस बड़ी घटना का हो सकता है संकेत

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Art
फैशन/शैली

पैरों के नाखूनों के लिए खास नेल आर्ट

16/07/2026
Tame Hair Flyaways
फैशन/शैली

स्टाइलिश हेयर स्टाइल के लिए ट्राई करें ये तरीके

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Next Post
Centipedes

सपने में दिखे कनखजूरे, तो इस बड़ी घटना का हो सकता है संकेत

यह भी पढ़ें

corona in philippines

तुर्की में कोरोना के 1614 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3.37 लाख के पार

13/10/2020
Kumar Vishwas

कुमार विश्वास की सुरक्षा में तैनात CRPF के जवान हटाए गए, ये है बड़ी वजह

10/11/2023
Oxygen plant

जिले के उसरा बाजार में लगेगा आक्सीजन प्लांट, मरीजों को मिलेगी राहत

15/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version