• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1 सितंबर से होंगे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

Writer D by Writer D
24/08/2024
in Business, Main Slider
0
September

September

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगस्‍त का महीना समाप्‍त होने में अब कुछ ही दिन बचा है। ऐसे में नए महीने से कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं, जो आम लोगों की जेब पर सीधे असर डालते हैं। सितंबर (September) महीने से भी ऐसे ही कुछ खास बदलाव होने वाले हैं, जो आपकी जेब पर असर डालेंगे। इन बदलावों में एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम शामिल हैं। साथ ही महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को लेकर सरकारी कर्मचारियों के लिए खास ऐलान हो सकते हैं। आइए जानते हैं सितंबर महीने में कौन-कौन से बदलाव हो सकते हैं और इसका आपकी जेब पर कितना असर होगा?

पहला बदलाव: LPG सिलेंडर के दाम

अक्‍सर देखा जाता है कि हर महीने की एक तारीख को सरकार एलपीजी के दाम में बदलाव करती है। कमर्शियल गैस सिलेंडर से लेकर रसोई गैस के दाम में बदलाव देखा जाता है। ऐसे में इस बार भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव की उम्‍मीद की जा रही है। पिछले महीने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम 8।50 रुपये बढ़े थे, जबकि जुलाई में इसके दाम में 30 रुपये की कमी आई थी।

दूसरा बदलाव: ATF और CNG-PNG के रेट

LPG Cylinder के कीमतों के साथ ही ऑयल मार्केट कंपनियों की तरफ से हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम में भी संशोधन करती हैं। इस कारण पहली तारीख को इनकी कीमत में बदलाव देखा जा सकता है।

तीसरा बदलाव: फर्जी कॉल से जुड़ा नियम

1 September से फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लग सकती है। ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे फर्जी कॉल और फर्जी मैसेज पर लगाम कसें। इसके लिए ट्राई ने एक सख्‍त गाइडलाइन जारी की है। ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, बीएसएनएल से कहा है कि 30 सितंबर तक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन बेस डीएलटी यानी डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दें। इससे उम्‍मीद जताई जा रही है कि 1 सितंबर से फर्जी कॉल पर रोक लग जाएगी।

चौथा बदलाव: क्रेडिट कार्ड से जुड़ा नियम

1 September से HDFC Bank यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट की लिमिट तय करने जा रहा है, जिसके तहत कस्‍टमर्स इन ट्रांजेक्शन्स पर हर महीने सिर्फ 2,000 पॉइंट्स तक ही पा सकते हैं। थर्ड पॉर्टी ऐप से एजुकेशनल पेमेंट करने पर HDFC बैंक कोई रिवॉर्ड नहीं देगा।

‘क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं…’, भावुक संदेश जारी कर किया गब्बर ने किया सन्यास का ऐलान

September 2024 से IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड पर देय न्‍यूनतम राशि को कम कर देगा। पेमेंट की तारीख भी 18 से घटाकर 15 दिन कर दिया जाएगा। इसके अलावा, एक बदलाव-1 सितंबर 2024 से UPI और बाकी प्लेटफार्म पर पेमेंट के लिए RuPay क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बाकी पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के समान ही रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे।

पांचवा बदलाव: महंगाई भत्ता

September में केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान होने की संभावना है। उम्‍मीद की जा रही है कि सरकार कर्मचारियों के लिए 3 फीसदी महंगाई भत्ते में इजाफा कर सकती है। अभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) 50 फीसदी दिया जा रहा है, जबकि 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह 53 प्रतिशत हो जाएगा।

छठवां बदलाव: फ्री आधार कार्ड अपडेट

फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर (September) तय की गई है। इसके बाद आप आधार से जुड़ी कुछ चीजों को फ्री में अपडेट नहीं करा पाएंगे। 14 सितंबर के बाद आधार अपडेट करने के लिए शुल्‍क देना होगा। हालांकि पहले फ्री में आधार अपडेट कराने की लास्‍ट डेट 14 जून 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 किया गया था।

Tags: 1 September rules changesBusiness Newsseptember
Previous Post

Assam Gang Rape: आरोपी की तालाब में डूबकर मौत, पुलिस हिरासत से भगाने की भागने की कोशिश

Next Post

इस बड़े एक्टर के कन्वेंशन हॉल पर चला बुलडोजर, हाइड्रा की बड़ी कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
Main Slider

विश्व बैंक सहायतित SPFM परियोजना से उत्तराखंड में वित्तीय सुदृढ़ीकरण को मिलेगी गति

18/09/2026
Next Post
Nagarjuna

इस बड़े एक्टर के कन्वेंशन हॉल पर चला बुलडोजर, हाइड्रा की बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें

ali abbas marriage

अली अब्बास ज़फ़र ने पोस्ट कीं दुल्हन संग तस्वीरें, कटरीना कैफ़ ने दी बधाई

05/01/2021

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में पांच फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार

02/12/2020
Ten new faces find place in India's national sport for Tokyo Olympics

टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत के राष्ट्रीय खेल में दस नए चेहरों को जगह मिली

18/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version