• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगले महीने से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

Writer D by Writer D
30/01/2022
in Business, Main Slider
0
Money

Money

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बैंकिंग से जुड़े नियमों या दरों में किसी तरह के बदलाव का असर करोड़ों लोगों पर पड़ता है। इसके साथ ही रेलवे और पोस्ट ऑफिस से जुड़े नियमों में परिवर्तन व एलपीजी कीमतों में बदलाव जैसी चीजें भी काफी अहम होती हैं।

इसी वजह से इन चीजों में किसी भी तरह का परिवर्तन महीने के पहले दिन से लागू किया जाता है। ऐसे में हर नए महीने के साथ कुछ नियमों में होने वाले परिवर्तन लागू होते हैं।

एक फरवरी से भी कुछ नियमों और दरों में बदलाव होने वाला है। आइए डालते हैं कुछ प्रमुख बदलावों पर ये नजर…

SBI के IMPS नियमों में बदलाव

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पब्लिक सेक्टर का सबसे बड़ा लेंडर है। ऐसे में बैंक के किसी भी ट्रांजैक्शन के रेट में होने वाले किसी भी तरह के बदलाव का असर आम लोगों पर पड़ता है और एक फरवरी से बैंक के IMPS Rates में बदलाव होने जा रहा है।

स्टेट बैंक अब दो लाख रुपये तक के IMPS पर किसी तरह का चार्ज नहीं वसूलेगा। इसी तरह आरबीआई द्वारा IMPS की लिमिट बढ़ाकर पांच लाख रुपये तक किए जाने के बाद बैंक ने भी IMPS की लिमिट को बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है। स्टेट बैंक ने कहा है कि अगर कोई ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग/ मोबाइल बैंकिंग (YONO SBI सहित) जैसे डिजिटल चैनल से पांच लाख रुपये तक का IMPS करता है तो उससे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ब्रांच के जरिए IMPS पड़ेगा महंगा

स्टेट बैंक ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति बैंकिंग चैनल के जरिए IMPS करता है तो उसके लिए पहले से जारी शुल्क बरकरार रहेगा। इसके मुताबिक बैंक के ब्रांच से 1,000 रुपये तक के IMPS पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। वहीं, 1,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक के IMPS पर 2 रुपये + जीएसटी, 10 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के IMPS पर 4 रुपये + जीएसटी और एक लाख रुपये से दो लाख रुपये तक के IMPS पर पहले की तरह 12 रुपये + जीएसटी देना होगा। दो लाख रुपये से पांच लाख रुपये का नया स्लैब जोड़ा गया है। इस स्लैब के तहत 20 रुपये + जीएसटी देना होगा।

रसोई गैस सिलेंडर:

भारत में करोड़ों लोग रसोई गैस यूज करते हैं। ऐसे में रसोई गैस की कीमत में होने वाले बदलाव पर सबकी नजर रहती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की एक तारीख को रसोई गैस सिलेंडर और कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट जारी करती है।

Budget 2022: जानिए किसने पेश किया था भारत का पहला बजट

दिल्ली में इस समय नॉन-सब्सिडाइज्ड रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये है। वहीं, कोलकाता में यह रेट 926 रुपये, मुंबई में 899.50 रुपये और चेन्नई में 915.50 रुपये है। कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम दिल्ली में 1998.50 रुपये, कोलकाता में 2,076 रुपये, मुंबई में 1,948.50 रुपये और चेन्नई में 2,131 रुपये है।

केंद्रीय बजट :

एक फरवरी, 2022 को  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। केंद्रीय बजट एक बड़ा कार्यक्रम होता है और इस दिन घोषित कई प्रस्तावों का असर लंबे समय तक देखने का मिलता है।

Tags: Business NewsLPG cylinder pricerules changes
Previous Post

Budget 2022: जानिए किसने पेश किया था भारत का पहला बजट

Next Post

अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को एसटीएफ ने दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post

अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को एसटीएफ ने दबोचा

यह भी पढ़ें

यूपी में कोरोना के 3249 नए मामले, रिकवरी दर 88.95 प्रतिशत पहुंचा

09/10/2020
rape

देवर के साथ फरार हुई दुष्कर्म पीड़िता दो घंटे में बरामद, सामने आई यह वजह

08/09/2021
दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से धोया

भारत ने दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से धोया

09/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version