• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिश्ते को खत्म कर देती है आपकी कही गई ये बातें

Writer D by Writer D
11/04/2023
in फैशन/शैली
0
Spouse
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसी भी रिलेशनशिप (Relationship) को संभालना इतना आसान नहीं होता हैं। आपको रिलेशनशिप के हर मोड़ पर सावधानी बरतनी पड़ती हैं ताकि रिश्ते में अनबन के लिए कोई जगह ना हो, खासतौर से पार्टनर से बात करते वक्त। जी हां, अक्सर देखने को मिलता हैं कि आपके कहे गए कुछ शब्द पार्टनर को बुरे लग जाते हैं और अनबन शुरू हो जाती हैं। कपल्स की बीच नोकझोंक होना आम बात है लेकिन कभी-कभी छोटी सी बात बड़ी बन जाती है। कभी-कभी तो ये बात इतनी बढ़ जाती है कि रिश्ता टूटने की नौबत आ जाती है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें गुस्से में भी अपने पार्टनर से ना कहे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में…

अपशब्दों से बचना है जरूरी

पार्टनर के साथ काफी करीबी रिश्ता होने पर हम साथ में काफी सहज महसूस करते हैं। आपस में हर तरह की बातें शेयर करते हैं और किसी भी भाषा में बात करने में संकोच नहीं करते हैं। आज-कल गालियां देना भी काफी आम हो चुका है। कई कपल्स भी एक-दूसरे को हंसी-मजाक में गाली दे देते हैं। लेकिन लड़ाई के समय ऐसा करना आपके रिश्ते के लिए बहुत गलत साबित हो सकता है। इससे पार्टनर का ईगो तो हर्ट होगा ही, उसकी नजरों में आपकी इज्जत भी कम हो जाएगी।

नीचा दिखाने वाले कड़वे शब्द बोलना

कपल्स के बीच अपने-अपने परिवार को लेकर कई बार जंग छिड़ जाती है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं कि आप एक-दूसरे को कड़वी बातें बोलने लगें। आपको यह समझना होगा कि जितना जरूरी आपके लिए आपकी फैमिली है, उतना ही महत्वपूर्ण आपका पार्टनर भी है। इसलिए बहस के दौरान पार्टनर या उसके परिवार को नीचा दिखाने की कोशिश न करें, बल्कि उस वक्त कुछ भी बोलने से बचें। आपके द्वारा बोले गए कड़वे शब्द साथी के मन पर छप सकते हैं और वह अंदर ही अंदर आपसे रिश्ता खत्म करने का फैसला ले सकते हैं।

न करें दोस्तों और परिजनों की बुराई

लड़की हो या लड़का, कोई भी लड़ाई के दौरान अपने परिजनों या दोस्तों की बुराई सुनना कभी पसंद नहीं करता है। इसलिए एक-दूसरे के वीक पॉइंट्स या इस तरह की बातें न करें, जो सामने वाले को तोड़ कर रख दें। अगर आपको पार्टनर से जुड़े किसी रिश्ते से कोई दिक्कत है तो शांत दिमाग से उसके बारे में बात करें। लड़ाई करके दोनों का मूड ऑफ न करें।

लुक्स पर भद्दे कमेंट करना

जब आप किसी के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत करते हैं, तो उसके पीछे प्यार या खूबियां मुख्य कारण होता है। ऐसे में बात-बात पर अपने साथी को लुक्स के लिए कमेंट्स करना या ताने देना बिल्कुल भी सही नहीं। आपने जिसे अपने पार्टनर के रूप में चुना है, उससे लुक्स पर जब आप कमेंट करते हैं, तो बेशक उन्हें बुरा लगता है। आपकी ऐसी धारणा देखकर पार्टनर के मन में आपके लिए प्यार और सम्मान खत्म हो सकता है। वहीं वह आपके साथ रिश्ता खत्म करने को लेकर निर्णय भी ले सकता है।

गलत है इल्जामों का खेल

हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते-जाते रहते हैं। उन पर टिके रहकर लड़ाई को आगे बढ़ाते रहना आप ही की बेवकूफी साबित होगी। लड़ाई के दौरान कई बार बातों का होश नहीं रहता है और हम कुछ भी कह-सुन जाते हैं। आप कितने भी बड़े मुद्दे पर लड़ाई कर रहे हों लेकिन अपनी बात को सही साबित करने के चक्कर में पार्टनर पर झूठा इल्जाम लगाने से बचें। आप एक इल्जाम लगाएंगे तो सामने वाला भी चुप नहीं रहेगा और फिर बात संभलने के बजाय बिगड़ती ही जाएगी।

Tags: mates and meRelationship Tipstips to follow to avoid fight in relationship
Previous Post

नकारात्मकता ऊर्जा का कारण बनती हैं आपके बाथरूम में रखी ये चीजें

Next Post

इन आसान उपायों से पाएं पिंपल्स से निजात

Writer D

Writer D

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
money plant
धर्म

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

21/10/2026
फैशन/शैली

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

21/10/2026
Next Post
Pimples

इन आसान उपायों से पाएं पिंपल्स से निजात

यह भी पढ़ें

Ashish Mishra

लखीमपुर हिंसा: जमानत के बाद भी जेल में रहेंगे मंत्री पुत्र, यहां फंसा पेंच

11/02/2022
Anujesh Yadav

भाजपा ने कर दिया ‘खेला’, ‘नेताजी’ के दामाद को घोषित किया प्रत्याशी

24/10/2024
mahima chaudhry

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं महिमा चौधरी, बीमारी से बदल गया लुक

09/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version