• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि में व्रत के दौरान अपनाएं ये टिप्स नहीं बढ़ेगा वजन

Desk by Desk
13/04/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
These tips adopted during fasting in Navratri will not increase weight

These tips adopted during fasting in Navratri will not increase weight

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो गए हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा (Maa Durga) के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को खुश करने के लिए उनके भक्त पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि व्रत में कुछ ऐसे फल और सब्जियों का सेवन किया जाए जिससे कि व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी न हो। गर्मियों का मौसम भी शुरू हो गया है और ऐसे में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। पूरे नौ दिन तक व्रत रखना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है. कई लोग तो व्रत रखने पर बीमार भी पड़ जाते हैं।

वहीं दूसरी ओर नवरात्रि के दौरान महिलाएं व्रत रखने को लेकर थोड़ा चिंतित नजर आती हैं। दरअसल महिलाएं वजन कम (Weight Lose) करना चाहती हैं लेकिन इसके चलते थकान महसूस नहीं करना चाहतीं। महिलाएं चाहती हैं कि उनके चेहरे पर ग्‍लो बना रहे। नवरात्रि के नौ दिन मां शक्ति के लिए व्रत रखते हुए महिलाएं अपनी सेहत (Health) का भी पूरा ख्याल रख सकती हैं। आइए आपको ऐसे ही कुछ टिप्‍स के बारे में बताते हैं जिन्‍हें अपनाने के बाद आपको नवरात्रि में वजन बढ़ने की टेंशन बिल्कुल नहीं रहेगी।

SSC CHSL के एग्जाम शुरू, 26 अप्रैल को होगी समाप्त

महिलाएं जरूर अपनाएं ये खास 10 टिप्स
-नवरात्रि में हर 3 घंटे के बाद कुछ न कुछ जरूर खाएं. नियमित अंतराल पर छोटे-छोटे आहार लेने से आपका मेटाबॉल्जिम सही रहता है।

-व्रत के दौरान पापड़ और चिप्स खाने से बचें। इसकी बजाय आप दही, योगर्ट, स्‍मूदी और फल का सेवन ज्‍यादा से ज्‍यादा करें क्योंकि ये आपको एनर्जी से भरपूर बनाए रखने में मदद करते हैं।

-आप चाहे तो उबले हुए आलू या शक्‍करकंद की चाट को पुदीने की चटनी, सेंधा नमक, काली मिर्च और नींबू मिलाकर खा सकती हैं। खीर की जगह आप मिक्‍स फ्रूट दही खा सकती हैं।

-पकौड़े बनाने के बजाय आप कुट्टू के आटे या सिंघारे के आटे की रोटी खा सकती हैं। आप चाहें तो समक के चावल की इडली या डोसा भी बना सकती हैं।

नवरात्रि व्रत के दौरान दिन में दो बार दूध जरूर पिएं। हालांकि फूल क्रीम मिल्‍क की जगह आप स्किम्ड मिल्‍क ले सकती हैं। अगर आप खीर बना रही हैं तो केवल स्किम्ड मिल्‍क का ही इस्‍तेमाल करें और चीनी कम रखें।

-जब भी आपको लगे है कि शरीर की एनर्जी का लेवल कम हो रहा है तो नींबू पानी या नारियल पानी पी सकती हैं। अगर आपको हर्बल टी पसंद है तो आप उसका भी सेवन कर सकती हैं।

-आलू भाजी बनाने के बजाय आप कद्दू, घिया या लौकी को टमाटर प्यूरी और थोड़े से आलू के साथ खा सकती हैं।

-व्रत के दौरान सलाद खाना न भूलें जिसमें आप टमाटर, खीरा और मूली जरूर शामिल करें. यह आपको कब्‍ज दूर करने में मदद करता है।

-दूध आपकी आंतों को मजबूत रखने और डाइजे‍शन में सुधार करने में मदद करता है। आप नवरात्रि के नौ दिनों में दही या छाछ का सेवन कर सकती हैं लेकिन एक बात का ध्‍यान रखें कि दही के साथ हमेशा भुना जीरा जरूर मिलाएं. यह पेट के लिए बहुत अच्छा होता है।

Tags: 24ghante online.comChaitra navratriChaitra Navratri 2021hindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsnavratri 2021Navratri Newsताजा समाचारहिंदी समाचार
Previous Post

चौ.चरण सिंह विवि ने तीन मई तक स्थगित की मुख्य परीक्षाएं

Next Post

बिहार पुलिस का रिजल्ट जारी, भविष्य में मैट्रिक स्तर पर होगी परीक्षा

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami flagged off the 'Run for Kargil Heroes' marathon.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

25/07/2026
Teacher aspirants reached Mayawati's residence.
Main Slider

‘सरकार सुन नहीं रही, न्याय दिलाइए’… मायावती के आवास पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी

25/07/2026
Lucknow Fire Tragedy: Bulldozer Razed Illegal Building
Main Slider

15 मौतों के 32 दिन बाद चला बुलडोजर! लखनऊ अग्निकांड वाली अवैध इमारत पर बड़ी कार्रवाई

25/07/2026
Camphor
धर्म

किस्मत के बंद दरवाजे खोलता है कपूर का ये उपाय, दूर होगी घर से दरिद्रता

25/07/2026
Cow
धर्म

गाय को भूलकर भी न खिलाएं ये चीजें, वरना हो जाएंगे पाप के भागीदार

25/07/2026
Next Post
bihar police si

बिहार पुलिस का रिजल्ट जारी, भविष्य में मैट्रिक स्तर पर होगी परीक्षा

यह भी पढ़ें

CM Dhami

धर्मांतरण के कानून को और सख़्त करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

28/07/2025
Siddharth Nath

क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण एवं यमुना किनारे गांवों में बनेगा बांध : सिद्धार्थ नाथ

13/08/2021
corona in Uttar Pradesh

यूपी में कोरोना के 105 नए मामले, रिकवरी दर 98 प्रतिशत के पार

16/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version